आगरालीक्स… आगरा में रात को युवक ने दरोगा पर कार चढाने की कोशिश की, उन्होंने बचने के लिए छलांग लगा दी, पुलिस ने आरोपित युवक को अरेस्ट कर लिया।
हरीपर्वत में विजय नगर चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह शुक्रवार रात कांस्टेबल उदय प्रताप और वीरेंद्र सिंह के साथ गश्त कर रहे थे। शहर की महाराष्ट्र कॉलोनी निवासी गोपाल ने सूचना दी कि एक हुंडई कार ने उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी है। चौकी प्रभारी वहां पहुंचे और चालक को कार सड़क किनारे लगाने को कहा। युवक ने धीमी गति से कार आगे बढ़ाई और अचानक स्पीड बढ़ा दी। योगेंद्र कार के सामने खड़े थे। किसी तरह छलांग लगाकर उन्होंने जान बचाई। इसके बाद कार चालक भाग गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। योगेंद्र सिंह ने हरीपर्वत थाने में कार सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने किया अरेस्ट
पुलिस ने नंबर की जांच की तो कार मोहनपुरा निवासी मोहित श्रीवास्तव पुत्र केके श्रीवास्तव के नाम से निकली। पुलिस वहां पहुंची तो युवक नहीं मिला। शनिवार को पुलिस ने सिकंदरा के कामायनी के पास स्थित नील फ्लोरेंस अपार्टमेंट से मोहित श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। वह कार की खरीद फरोख्त का काम करता है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत महेश चंद्र गौतम ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने सिकंदरा के कामायनी के पास स्थित नील फ्लोरेंस अपार्टमेंट से मोहित श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। वह कार की खरीद फरोख्त का काम करता है।
फाइल फोटो