आगरालीक्स…बरसाना की लठामार होली 8 मार्च को. 20 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान. पुलिस ने पूरे मेला क्षेत्र का बनाया ब्लूप्रिंट….महिलाओं से अभद्रता करने वाले जाएंगे जेल…
बरसाना की सुप्रसिद्ध लठामार होली की तैयारियों को लेकर मथुरा पुलिस प्रशासन अभी से जुट गया है. पूरे मेला क्षेत्र का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है. इसके अलावा उन प्वाइंट को भी चिहिन्त किया गया है जहां होली के दौरान असामाजिक तत्व महिला श्रद्धालुओं से अभद्रता करते हैं. पुलिस का साफ कहना है कि अगर इस बार किसी ने भी महिला श्रद्धालुओं से अभद्रता की तो जेल जाएंगे.
बरसाना की लठामार होली 8 मार्च को खेली जाएगी. पुलिस का अनुमान है कि इस बार होली मेला में 20 लाख श्रद्धालु आ सकते हैं. ऐसे में जर्जर इमारत के मालिकों और गुलाल विक्रेताओं को नोअिस थमाया गया है. पुलिस की एक टोली कस्बा में होली के दौरान भ्रमण पर रहेगी. सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी.