आगरालीक्स…शादी करके पहुंची दुल्हन…सुहागरात से पहले दूल्हा सहित ससुरालियों के साथ कर दिया ऐसा काम, अगले दिन उड़ गए होश.
आगरा मंडल के मथुरा जिले में एक दुल्हन सुहागरात से पहले ही दूल्हा सहित सभी ससुरालियों को बेहोश कर केश और जेवर लेकर फरार हो गई. सुबह जब सभी को होश आया तो दुल्हन को न देख उनके होश उड़ गए. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है.
19 फरवरी को हुई थी शादी
मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के परसोती गढ़ी में कन्हैयालाल रहता है. इसकी शादी नहीं हो रही थी जिसके कारण परिजन परेशान थे. तभी एक बिचौलिया छिद्दी ने महोबा जिले की रहने वाली एक युवती कल्पना से शादी की बात कही. शदी से पहले दोनों के परिवार आपस में मिले और इसके बाद लड़की वालों ने कहा कि पैसे वाले नहीं है. शादी में ज्यादा खर्च नहीं कर पाएंगे. शादी 19 फरवरी को तय हुई और उसी दिन कन्हैयालाल और कल्पना की कोर्ट मैरिज हो गई.
दुल्हन के साथ आया था उसका भाई
दुल्हन के साथ उसका भाई थी आया था. दुल्हन के घर पहुंचने पर कन्हैयालाल के परिवार में रस्में निभाई जाने लगी. मुंह दिखाई का कार्यक्रम भी हुआ.
सोते समय पिला दिया नशीला दूध
रात में सोने से पहले दुल्हन ने घर के सभी लोगों को दूध पिलाया जिसके बाद सभी लोग कमरे में जाकर सो गए लेकिन अगले दिन जब जागे तो देखा घर में सामान बिखराह ुआ है और अलमारियां खुली हैं. दुल्हन और उसके भाई को खोजा तो वो गायब मिले. तब उन्हें लुटेरी दुल्हन के कारनामा समझ में आया. परिजनों का कहना है जिस बिचौलिया ने शादी कराई थी उसका भी फोन बंद जा रहा है. बिचौलिए ने शादी करवाने के नाम पर 80 हजार रुपये भी लिए थे. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है. पुलिस का कहना है कि दुल्हन महोबा जिले की बताइ्र जा रही है. जांच की जा रही है.