आगरालीक्स… आगरा में हॉस्पिटल संचालक ने नर्स से प्रेमसंबंध के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी, पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक को गिरफ्तार किया।
आगरा के नगला मोहन निवासी लक्की यादव का कमला नगर में सर्वोदय हॉस्पिटल है, सोमवार रात उसके पड़ोस में मंदिर पर देवी जागरण था। पत्नी मिथलेश घर पर थीं और तीनों बच्चे पूजा (13), अनुज (8) और सैंकी (5) जागरण में गए थे। सास मुन्नी देवी छत पर सो रही थीं। देर रात लक्की ने पत्नी का तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी। उसे कार में डालकर अपने गांव नगला अमर सिंह ले गया।
100 नंबर पर दी सूचना
पड़ोस में रहने म्रतका के जीजा ने उसे कार में ले जाते हुए देख लिया, सूचना 100 नंबर पर दे दी। पुलिस ने पति और सास से पूछताछ की। पति लकवा से मिथलेश की मौत होने की कहकर गुमराह करने का प्रयास करता रहा। शिकोहाबाद के नगला गुलाल निवासी मिथलेश के परिजन भी आ गए।
नर्स से कर ली थी शादी
परिजनों ने बताया कि मिथलेश की शादी 15 साल पहले लक्की से हुई थी। बरहन के नगला अमर सिंह निवासी लक्की पहले ट्रांस यमुना कॉलोनी के अस्पताल में काम करता था, अब कमला नगर में अस्पताल चला रहा था। आरोपी हॉस्पिटल संचालक लक्की यादव ने तीन साल पहले उसने ट्रांस यमुना के अस्पताल की नर्स से प्रेम विवाह कर लिया। नर्स को सिकंदरा क्षेत्र में किराए के मकान में रखता था। पति की दूसरी शादी का कमलेश को एक साल पहले पता चला, तो विरोध शुरू कर दिया। इसे लेकर पति मारपीट करने लगा।
सीओ छत्ता बीएस त्यागी ने बताया मिथलेश के भाई टिंकू यादव ने मृतक महिला के पति, सास और देवर को हत्यारोप में नामजद किया है। आरोपी लक्की को जेल भेजा गया है।
हॉस्पिटल संचालक की मां ने खोल दिए राज
अस्पताल संचालक लक्की यादव पत्नी मिथलेश की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने में जुटा रहा, लक्की की मां मुन्नी देवी ने पुलिस के सामने कातिल बेटे की करतूत खोल दी, मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि बहू की हत्या उनके बेटे लक्की ने ही की है। मिथलेश के नाम से दो प्लॉट थे, जिनको लक्की बेचना चाहता था। मिथलेश ने उसे जमीन के कागजात देने से मना कर दिया। इस पर उसने हत्या कर दी।
लक्की ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को निर्दोष साबित करने की पत्नी की लकवा से मौत होने की कहानी बनाई थी। लोगों को भ्रमित करने के लिए मंगलवार देर रात उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का नाटक किया। इसके बाद शव अपने गांव बरहन के नगला अमर सिंह लेकर पहुंचा। हत्या की पुष्टि होने के बाद एत्माउददौला पुलिस ने मृतका के शव को गांव से बरामद किया।
Leave a comment