Sunday , 21 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Hot waves continue in Agra, Temperature cross 46 degree on 1st June in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Hot waves continue in Agra, Temperature cross 46 degree on 1st June in Agra

87

आगरालीक्स…. आगरा में गर्मी का रिकॉर्ड टूटने जा रहा है, हलक सुखा देने वाली भीषण गर्मी पड रही है, जाने जून के पहले सप्ताह में तापमान कैसा रहेगा, गर्मी से कैसे बचें।
शनिवार सुबह एक जून धूप के तेवर सांतवे आसमान पर हैं, सुबह से ही आसमान से आग बरस रही है, बाहर निकलते ही शरीर झुलस रहा है और लू के थपेडो लोगों को बेहाल कर रहे हैं। पिछले 48 घंटे में आगरा का तापमान 46 डिग्री को पार कर चुका है, सिर चकराने के साथ हाथ पैरों में दर्द और डी हाइड्रेशन की समस्या हो रही है।
न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचा
गुरुवार को तापमान 46.3 डिग्री पहुंच गया था, यह शुक्रवार को 45 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढने से दिन के साथ ही रात में भी गर्मी में लोगों का बुरा हाल है, रात में गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही है।
इस सप्ताह 46 से 47 डिग्री रहेगा तापमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जून के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री के बीच बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही लू चलेगी, सुबह आठ बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल होगा।


आगरा में 81000 एसी इंस्टॉल कर चुका है फ्रंटलाइन इलेक्ट्रीकल्स
आगरा की भीषण गर्मी से राहत के लिए लोग एसी लगवा रहे हैं, फ्रंटलाइन इलेक्ट्रीकल्स, संजय प्लेस एलआईसी के सामने और देव कॉम्प्लेक्स राजपुर चुंगी स्टेंडर्ड पैथोलॉजी के सामने वोल्टास , ओ जनरल, मित्सुबिसी हिताची सहित अन्य ब्रांड के एसी उपलब्ध हैं। आगरा में फ्रंटलाइन इलेक्ट्रीकल्स सफलतापूर्वक 81000 एसी इंस्टॉल कर चुका है।
कॉल करें
फ्रंटलाइन इलेक्ट्रीकल्स, संजय प्लेस 8171818666, 9837500155,9837027629
राजपुर चुंगी ब्रांच 7351601234, 9358432532, 9837027629

हीट स्ट्रॉक का खतरा
तापमान बढने से हीट स्ट्रॉक का खतरा बढता जा रहा है, ज्यादा देर धूप में खडे होने से पानी की शरीर में कमी हो रही है। इससे डी हाइड्रेशन की शिकायत के साथ डायरिया हो रहा है। डायरिया के मरीजों की संख्या बढ रही है।
आगरा में 48 डिग्री तक पहुंच चुका है तापमान
27 मई 1998 48 .6
एक जून 1996 48. 5
दो जून 1889 48. 3
29 मई 1988 48 डिग्री
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 31/05/19) 45.5
Departure from Normal(oC) 3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 31/05/19) 29.4
Departure from Normal(oC) 2
आईएमडी का पूर्वानुमान
01-Jun 29.0 46.0 Clear sky
02-Jun 30.0 47.0 Clear sky
03-Jun 30.0 47.0 Clear sky
04-Jun 30.0 46.0 Mainly Clear sky
05-Jun 32.0 46.0 Sunny Day
06-Jun 32.0 47.0 Sunny Day

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: More than 50 artists delivered an impressive performance of the ‘Dr. Hedgewar’ mega-play at Agra’s Sursadan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में 50 से अधिक कलाकारों ने किया डॉ. हेडगेवार...

बिगलीक्स

NEET UG Re Exam 2026 : Easy questions of Biology, Chemistry & Physics tough, Reaction of Aspirants in Agra

आगरालीक्स…नीट यूजी री एग्जाम में बायोलॉली के प्रश्नों से खिले चेहरे, केमिस्ट्री...

बिगलीक्स

Agra News: West Delhi Businessman Found dead in Hotel Room in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में दिल्ली के कारोबारी ने होटल के कमरे में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Young man shoots himself in hotel room in Agra…#agranews

आगरालीक्स…सनसनीखेज, आगरा में होटल के कमरे में युवक ने खुद को मारी...

error: Content is protected !!