Tuesday , 10 March 2026
Home बिगलीक्स Hotel & petrol pump owner brutally killed in Agra, Market close today
बिगलीक्स

Hotel & petrol pump owner brutally killed in Agra, Market close today

96

kid-3
आगरालीक्स…..
आगरा में होटल कारोबारी की लूट और हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस ने अविवाहित महिला कर्मचारी से कई घंटे पूछताछ की, शहर में बढती घटनाओं पर गुरुवार को कमला नगर बाजार बंद रहेगा।
मंगलवार रात को राष्ट्रदीप होटल और दो पेट्रोल पंप के संचालक बी 518 कमला नगर निवासी अनेक सिंह सिकरवार की हत्या कर 10 लाख कैश लूट लिया था। उनका शव खंदौली से मई रोड पर होंडा सिटी कार में मिला था। इस मामले में पुलिस ने पेट्रोल पंप की मैनेजर एक अविवाहित महिला कर्मचारी से कई घंटे पूछताछ की, वह पेट्रोल पंप से शाम पांच बजे चली गई थी, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला के एक पुरुष कर्मचारी से प्रेम संबंध थे और महिला जब अनेक सिंह सिकरवार से बात करती थी तो वह विरोध करता था। पुलिस इसकी भी छानबीन में जुटी हुई है। महिला टूंडला में अपने भाई के साथ रह रही थी, कुछ दिन पहले उसने भाई का घर भी छोड दिया था। पुलिस ने चार अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की है।
उधर, होटल कारोबारी की हत्या से पहले कमला नगर के शुभम विहार से गायब हुए सेंट पीटर्स के छात्र बिटटू का भी पता नहीं चल सका है, इससे लोगों में आक्रोश है। इसके विरोध में गुरुवार को कमला नगर बाजार बंद रहेगा।
पंप से पीछे लगा 
पुलिस ने राष्ट्रदीप पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें नजर आया कि सिकरवार के होंडा सिटी लेकर चलने के दौरान वहां एक सफेद रंग की अल्टो कार खड़ी थी। इसमें तेल डलवाने के बाद ड्राइवर लगभग पांच मिनट तक इंतजार करता रहा। जैसे ही सिकरवार निकले, उसने कार उनके पीछे लगा दी। इससे पुलिस को शक हो गया कि कहीं कातिल इसी कार में तो नहीं था। काफी प्रयास के बावजूद कार का नंबर नहीं पढ़ा जा सका। फुटेज काफी दूर की थी, इसलिए ड्राइवर का चेहरा भी स्पष्ट नहीं हो सका।
हत्या के लिए किया अपहरण
पुलिस यह मानकर चल रही है कि अनेक सिंह सिकरवार का अपहरण उनकी हत्या के लिए ही किया गया था। कातिल का मकसद न लूट था और न फिरौती वसूलना। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि उनकी लाश खंदौली में मिली। अगर लूट का मकसद होता तो एत्मादपुर से निकलते ही बदमाश लूटकर भाग गए होते। गाड़ी को यू टर्न लेकर खंदौली की ओर ले जाया गया था। अगर फिरौती के लिए अपहरण किया गया होता तो फिर इतनी जल्दी हत्या न की जाती। उन्हें खंदौली इसीलिए ले जाया गया क्योंकि वहां सुनसान जगह पर कत्ल करना आसान था। माना जा रहा है कि हत्या के बाद कातिल के मन में नौ लाख देखकर लालच आ गया। इसलिए वह सूटकेस ले गया।
फोरेंसिक इंवेस्टिगेशन
– फील्ड यूनिट ने पहले रात में ही मौके से कार का मुआयना कर फिंगर प्रिंट लिए। इसके बाद कार खंदौली थाना पहुंचाए जाने पर सुबह भी फिंगर प्रिंट लिए।
डॉग स्कवैड की जांच
– खोजी कुत्ता कार से दाऊजी रोड की ओर कुछ दूर चलकर वापस आ गया। इससे माना जा रहा है कि कातिल इसी ओर भागा।
सर्विलांस सेल की रिपोर्ट
मंगलवार शाम 6:30 से लेकर 10:30 तक सिकरवार का मोबाइल फोन ऑन रहा। लोकेशन एत्मादपुर से खंदौली तक की आई।

(मंगलवार)
शाम 6:30 बजे : सिकरवार होंडा सिटी कार से पेट्रोल पंप से कमलानगर के लिए चले।
7:30 बजे : उनके बड़े बेटे ब्रजेश कमला नगर के लिए चले।
8:00 बजे : ब्रजेश के घर पहुंचने पर पता चला कि अनेक सिंह नहीं पहुंचे हैं।
9:00 बजे : पुलिस को सूचना दी गई, अपहरण की आशंका जताई।
11:00 बजे : एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह पेट्रोल पंप पर पहुंचे।
1:15 बजे : खंदौली पुलिस को खंदौली-दाऊजी रोड पर होंडा सिटी कार में अनेक सिंह की लाश मिली।
1:45 बजे : सिकरवार के परिवार को उनकी लाश मिलने की सूचना दी गई।
1:50 बजे : एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह खंदौली में मौके पर पहुंचे।
2:15 बजे : उनके परिवार के लोग खंदौली में मौके पर पहुंच गए।
3:30 बजे : फील्ड यूनिट ने कार का मुआयना कर फिंगर प्रिंट लिए।
बुधवार
सुबह 10:30 बजे : डीआईजी लक्ष्मी सिंह खंदौली पहुंचीं, मौका मुआयना किया।
सुबह 11:00 बजे : एसपी सिटी कमला नगर में अनेक सिंह के घर पहुंचे।
दोपहर 12 बजे : सिकरवार के शव का पोस्टमार्टम शुरू किया गया।
दोपहर 1:50 बजे : शव कमला नगर दाऊजी पार्क स्थित उनके आवास पर ले जाया गया।
शाम 4:30 बजे : एत्मादपुर स्थित राष्ट्रदीप पेट्रोल पंप के पीछे खेत में दाह संस्कार किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: Security agencies alert after bomb threat for Deewani Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के दीवानी में फिर से बम धमाके की धमकी,...

बिगलीक्स

Agra Local News: Fire Break Out in Factory in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी आते ही बढ़ने लगी आग की...

बिगलीक्स

Agra Local News: Last day for withdrawal of Nomination in National Chamber, Agra election 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के नेशनल चैंबर के चुनाव में आज नाम...

बिगलीक्स

Agra Local News: Contempt Petition file in Raja Ki Mandi 70 shop case

आगरालीक्स..Agra News: आगरा के राजा की मंडी मार्केट में शर्तों के विपरीत...

error: Content is protected !!