आगरालीक्स…… आगरा में केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया के विवि के खंदारी परिसर स्थित आवास को खाली कराने का मामला तूल पकडता जा रहा है। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने केंद्रीय मंत्री से आवास खाली न कराए जाने तक विवि के खंदारी परिसर स्थित गेस्ट हाउस में अपना कार्यालय बना लिया है। शनिवार सुबह एनएसयूआई के पदाधिकारी गेस्ट हाउस पहुंचे तो अंदर से ताला लगा हुआ था। गेस्ट हाउस के अंदर केद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया के सुरक्षा गार्ड बैठे हुए थे। गेस्ट हाउस को खुलवाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। एनएसयूआई के पदाधिकारियों द्वारा सुरक्षा गार्डों से अभद्रता करने पर कई थानों का पुलिस पफोर्स पहुंच गया। इस पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा और शहर अध्यक्ष हाजी अबरार भी पहुंच गए। रविवार को कांग्रेस के राष्टीय सचिव जुबेर खान भी आ रहे हैं। एनएसयूआई के राष्टीय सचिव अमित सिंह ने मांग की है कि केंद्रीय मंत्री का आवास खाली कराया जाए या एनएसयूआई को भी विवि के खंदारी परिसर में कार्यालय के लिए आवास दिया जाए।
Leave a comment