
इरा और निधि नई दिल्ली की रहने वाली हैं और इंडियन रेवेन्यू सर्विसेज (कस्टम्स एंड सेंट्रल एक्साइज) की अफसर हैं। इरा फिजिकली हैंडीकैप्ड हैं लेकिन जनरल कैटेगरी में परीक्षा टॉप की है। इरा ने कहा, ”मैं आईएएस बनना चाहती थी। मैं बहुत खुश हूं। मुझे भरोसा नहीं हो रहा। मैं बस सामान्य तरीके से तैयारी की थी। मैं फिजिकली हैंडीकैप्ड लोगों के लिए कुछ करना चाहती हूं।”
रेनू राज केरल के कोल्लम से हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। दूसरी रैंक पाने वाली रेनू ने कहा, ”नतीजे जानकर मैं बहुत खुश हूं। मैं बीते एक साल से तैयारी कर रही थी।”
तीसरी रैंक वालीं निधि ने कहा, ”यह गर्व के पल हैं। मैं बहुत कड़ी मेहनत की और इसका फल मिला।”
180 बनेंगे IAS
यूपीएससी ने कुल 1364 उम्मीदवारों को पास घोषित किया है। इनमें 180 कैंडिडेट आईएएस, 32 आईएफएस, 150 आईपीएस, 710 सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप ए और 292 ग्रुप बी सर्विसेज के लिए चुने गए। 254 कैंडिडेट को रिजर्व लिस्ट में रखा गया है।

Leave a comment