आगरालीक्स…पति को धोखा देकर होटल में रंगरलियां मना रही थी महिला चिकित्सक. पति ने रंगेहाथ दो युवकों के साथ पकड़ा…यहां का है मामला
उत्तर प्रदेश के कासगंज में महिला चिकित्सक द्वारा पति को धोखा देकर होटल में रंगरलियां मनाने का मामला सामने आया है. पति ने घरवालों के साथ उसे होटल के कमरे से दो युवकों के साथ पकड़ लिया. इसके बाद उनकी पिटाई कर दी. काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. पति ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.
मामला पटियाली थाना क्षेत्र का है. क्षेत्र के एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात है. पति ने बताया कि उसकी शादी 2013 में हुई थी. उसकी पत्नी के युवकों से नाजायज संबंध थे. समझाने और ससुराल में शिकायत करने पर वह झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी. बताया कि दोनों एक साल से अलग—अलग रह रहे हैं. बुधवार को रात पति व उसके परिजन ने पुलिस की मदद से महिला चिकित्सक को दो युवकों के साथ होटल में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा है. इसके बाद पति ने तीनों की पिटाई की और तहरीर दी है.