आगरालीक्स.. आगरा में आईसीएसई में सेंट कॉनरेडस और सेंट पीटर्स के छात्र के सबसे ज्यादा अंक हैं, मंगलवार को सीआईएसई के 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट घोषित किया गया।
मंगलवार को सीआईएसई (काउन्सिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशंस) के 10 वीं
(आईसीएसई ) और 12 वीं (आईएससी) का रिजल्ट दोपहर तीन बजे घोषित किया गया। आगरा में सीआईएसई के 12 स्कूल हैं, इसमें से सेंट पीटर्स, सेंट पैट्रिक्स, सेंट कॉनरेडस, सेंट जॉर्जेज, सेंट एंथनीज, सेंट पैट्रिक्स, रागेंद्र स्वरूप सहित अन्य कॉलेजों के 10 वीं और 12 वीं के छात्रों का रिजल्ट घोषित किया गया।
10 वीं में सेंट कॉनरेडस और सेंट पीटर्स के छात्र के 98 फीसद

10 वीं यानी आईसीएसई में सेंट कॉनरेडस की छात्रा गोरिका सिंघल और सेंट पीटर्स के छात्र प्रथ्वी चौहान के 98 फीसद अंक आए हैं। वहीं, सेंट पीटर्स के 10 वीं के छात्र देव इशान अग्रवाल के 97.8% अंक आए हैं।
सेंट पीटर्स के दो छात्रों ने संयुक्त रूप से किया टॉप
नतीजे घोषित होने के साथ ही छात्रों के चेहरे खिल उठे, सेंट पीटर्स के 12 वीं के छात्र शिवम तिवारी और लक्ष्य भारद्वाज ने 98.75 फीसद अंक ने जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर टॉप किया है।