आगरालीक्स… आगरा में कोरोना वैक्सीन को रखने के लिए आईएलआर लगाए गए हैं, पढे किस तरह और किन लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन।
आगरा में कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरूआत जनवरी में हो सकती है, कोरोना वैक्सीन को रखने के लिए आगरा में सीएमओ कार्यालय में एक स्टोर रूम बनाया गया है। कोरोना वैक्सीन स्टोर में आइस लाइंड रेफ्रजिरेटर लगाए गए हैं, इन आईएलआर में दो से आठ डिग्री के तापमान पर कोरोना वैक्सीन को रखा जा सकता है।
इस तरह लगेगी कोरोना वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन पहले चरण में डाक्टर और सरकारी व निजी अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों को लगाई जाएगी, इस तरह 18901 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है।
दूसरे चरण में कोरोना वैक्सीन फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाई जाएगी, इसमें पुलिस कर्मी, नगर निगम कर्मी, जिला प्रशासन के कर्मचारी शामिल होंगे, इनकी संख्या करीब 32 हजार अनुमानित है।
तीसरे चरण में 50 की उम्र से अधिक के लोगों मेंकोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी, इनका भी रिकार्ड दर्ज किया जाएगा।