आगरालीक्स …आगरा में आईएमए की पूर्व अध्यक्ष डॉ निर्मल चोपडा को पकडने के लिए डमी गर्भवती के प्राइवेट पार्ट में जीपीएस लगाया गया था, जिससे उसकी लॉकेशन पता चल सके। लिंग परीक्षण कराने वाले शातिर दलाल डमी गर्भवती को अपने साथ अकेले ले गए थे, हॉस्पिटल की रिसेप्शनिस्ट तनीशा शर्मा सदर क्षेत्र में डमी गर्भवती को आधे घंटे तक अपनी स्कूटी पर घुमाती रही, जिससे यह पता चल सके कि उन्हें पकडने के लिए जाल तो नहीं फैलाया गया है। जब 30 मिनट तक कोई पीछा करता हुआ दिखाई नहीं दिया तो उसे चोपडा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सदर बाजार ले आई। यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ निर्मल चोपडा द्वारा लिंग परीक्षण करते ही उनके साथ तीन दलाल को 30 हजार रुपये के साथ अरेस्ट कर लिया। आज डॉ निर्मल चोपडा को भरतपुर के पीसीपीएनडीटी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

प्राइवेट पार्ट में लगा था जीपीएस
मीडिया रिपोर्ट और सूत्रों के मुताबिक टीम ने डमी गर्भवती के प्राइवेट पार्ट में जीपीएस लगा रखा था, टीम को शक था कि कहीं लिंग परीक्षण के लिए डमी गर्भवती को डॉक्टर दूसरी जगह न ले जाए, उनके हॉस्पिटल में पार्टेबल मशीन थी, रिसेप्शनिस्ट को शक न हो, इसके लिए उसका पीछा भी नहीं किया। टीम के कुछ सदस्य पहले से ही हॉस्प्टिल के आस पास थे, जीपीएस पहले सदर के अलग अलग क्षेत्रों की लोकेशन आने लगी, इसके बाद हॉस्पिटल की लोकेशन आ गई, इसके कुछ देर बाद ही टीम हॉस्पिटल में पहुंच गई और डॉ निर्मल चोपडा सहित चार को अरेस्ट कर लिया।
इस तरह हुई कार्रवाई

शुक्रवार शाम चार बजे आगरा के सदर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ निर्मल चोपडा (68 एमडी गायनी)का चोपडा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल है। राजस्थान की पीसीपीएनडीटी टीम को हॉस्पिटल में लिंग परीक्षण करने की सूचना मिली थी, इसके बाद टीम ने जाल बिछाया। डमी गर्भवती महिला को साथ लेकर टीम ने अछनेरा निवासी दलाल नेत्रपाल 25 से संपर्क किया, उससे 30 हजार रुपये में गर्भ में लडका लडकी बताने के लिए सौदा हुआ। पीसीपीएनडीटी की टीम डमी गर्भवती को लेकर अछनेरा पहुंची, दलाल उसे अपने साथ लेकर जिला अस्पताल आ गया, यहां से मेहर टॉकीज पहुंचा। यहां उन्हें हॉस्पिटल की रिसेप्शनिस्ट तनीषा शर्मा अपने साथ ले गई।राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी नवीन जैन ने बताया किनर्सिंग होम में डिकाय महिला की सोनोग्राफी जांच की गयी एवं चिकित्सक ने लिंग के बारे में बताया गया। मिशन निदेशक ने बताया कि टीम ने इशारा पाकर दबिश देकर चिकित्सक डॉ निर्मल चोपडा सहित दलाल, नेत्रपाल, पुष्पेंद्र ठाकुर और रिसेप्शनिस्ट तनीषा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया साथ ही डिकाय गर्भवती महिला से लिये हुए 30 हजार रुपये के हु-ब-हु नोट भी बरामद कर लिये। उन्होंने बताया कि पीबीआई थाने में मुकदमा दर्ज कर शनिवार को आरोपियों को पीसीपीएनडीटी कोर्ट भरतपुर में पेश किया जायेगा।
इंटरनेट फोटो