Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स Shiv Temple Parikrama in Agra Tomorrow on 16th July, Route diverted
बिगलीक्स

Shiv Temple Parikrama in Agra Tomorrow on 16th July, Route diverted

131

आगरालीक्स… आगरा में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बल्केश्वर महादेव का मेला और शिवालयों की परिक्रमा है। इस बार लाठी, डंडे, पानी के पाउच और बोतल पर प्रतिबंध, रूट डायवर्जन देख कर निकलें
ऐसा माना जाता है कि 5241 वर्ष पूर्व भगवान भोलेनाथ गोकुल में बाल कृष्ण के दर्शन के लिए पधारे थे। पहले उन्होंने मनोकामना की तो मनकामेश्वर बाबा के नाम से प्रतिष्ठित हुए। गोकुल दर्शन करने के लिए कई रूप धारण किए मैया से पूछा कि किस रूप में दर्शन कराएगी जब राजा के रूप में राजेश्वर नाथ, फिर पृथ्वीनाथ और पर्वत स्वरूप में कैलाश महादेव और अंत में बलधारी बल्केश्वर नाथ बने। पंडित अक्को गुरू ने बताया समय-समय पर नाम, मंदिर की संरचना बदलती रही।
बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर और सुनील नागर ने बताया कि परिक्रमा 31 जुलाई (रविवार) शाम से शुरू होगी। श्रद्धालु राजेश्वर, पृथ्वीनाथ, कैलाश महादेव और बल्केश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर के कपाट सोमवार को सुबह करीब चार बजे खुलेंगे। पहले बाबा बिल्वकेश्वरनाथ (बल्केश्वर) जी की मंगला आरती होगी। इसके बाद जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर पूजन किया जाएगा। सुबह से परिक्रमार्थियों के आने तक जलाभिषेक की प्रक्रिया चलती रहेगी। श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में मेवे के दूध का प्रसाद वितरित किया जाएगा। शाम छह बजे से बाबा का दिव्य, मनमोहक फूल बंगला सजाया जाएगा। अद्भुत शृंगार आरती होगी। रात दस बजे महाआरती के बाद 12 बजे पट बंद कर दिए जाएंगे।

रविवार दोपहर तीन से सोमवार शाम छह बजे तक  रूट डायवर्जन
– कानपुर, फीरोजाबाद की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को छलेसर पुलिस चौकी से डायवर्ट करते हुए यमुना एक्सप्रेस वे से गुजारा जाएगा।
– ग्वालियर से दिल्ली और जयपुर को जाने वाले वाहन रोहता नहर होते हुए जाएंगे। ग्वालियर रोड से कानपुर जाने वाले वाहन सैंया, इरादतनगर, फतेहाबाद होते हुए फीरोजाबाद जाएंगे।
– तोराचौकी फतेहाबाद रोड व एकता चौकी शमसाबाद से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।
– अलीगढ़ मथुरा की ओर से जाने वाले वाहन हाथरस से सिकंदराराऊ होते हुए जाएंगे।
– अलीगढ़ मथुरा की ओर से जाने वाले वाहन हाथरस से सिंकदराराऊ होते हुए अपने जाएंगे।
हल्के वाहनों के लिए

route divert

— क्लब चौराहे से सांई की तकिया, राबली की तरफ आॅटो नहीं जाएंगे, इसे डायवर्ट किया जाएगा। – भगवान टॉकीज से एमजी रोड को जाने वाले वाहनों को स्टेट बैंक तिराहे से डायवर्ट किया जाएगा। इसी प्रकार प्रतापपुरा से रावली की ओर जाने वाले हल्के वाहन प्रतापपुरा चौराहे से ईदगाह की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। कोई भी वाहन रावली मंदिर के सामने से नहीं गुजरेगा।
– हल्के वाहन फ्लाई ओवर रामबाग तक आने दिए जाएंगे। उससे आगे वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। बजरंग पेट्रोल पंप से आगे नए पुल की ओर से कोई भी भारी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। शहर जाने वाले वाहनों को बेलनगंज तक जाने दिया जाएगा। मगर, कोई भी वाहन बेलनगंज से यमुना किनारे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
– बेलनगंज यमुना किनारे की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हाथरस रोड पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
– कमला नगर की सड़कों पर किसी भी वाहन को परिक्रमा मार्ग पर नहीं आने दिया जाएगा।
– फतेहपुर सीकरी से आने वाले वाहनों को पथौली नहर से डायवर्ट किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 37 year old Tourist dead body found in hotel room in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में गर्ल फ्रेंड के साथ ताजमहल घूमने आया युवक...

बिगलीक्स

UP Board Result 2026: Agra’s 1.21 Lakh 10th & 12th student result declare today

आगरालीक्स यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट आज घोषित...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

State assembly Election 2026: 18.76% in West Bengal & 17.69% voting in Tamilnadu till 9 AM

नईदिल्लीलीक्स.. सुबह नौ बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76% और तमिलनाडू में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Distt Administration team seal Hotel east lite

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में करोड़ों की बकाएदारी पर होटल ईस्टलाइट सील।नायब...

error: Content is protected !!