आगरालीक्स…तीन रुपये सस्ता हो सकता है पेट्रोल और डीजल. कच्चे तेल के दाम सात महीने के निचले स्तर पर पहुंचा.
अगर सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल तीन रूपये तक सस्ता हो सकता है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल यानी क्रूड आयल के दाम 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. अभी क्रूड के दाम 92 डॉलर प्रति बैरल पर हैं और एक्सपर्ट्स अभी और कटौती का अनुमान लगा रहे हैं. अगर कटौती होती है तो पेट्रोल डीजल के दाम कम हो सकते हैं. बता दें कि फरवरी में कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल था जो कि जून में 125 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था. एक्सपर्ट्स की मानें तो आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल 85 डॉलर प्रति बैरल पर आ सकता है.

तीन महीने में 26 प्रतिशत हुआ क्रूड ऑयल कम
जून में क्रूड ऑयल की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 125 डॉलर प्रति बैरल के करीब थीं जो कि सितंबर के पहले सप्ताह में 92 डॉलरप्रति बैरल पर पहुंच गई हैं. इस हिसाब से यह 26 प्रतिशत तक कम हुआ है.