आगरालीक्स…आगरा में निकली आध्य महालक्ष्मी रथ यात्रा. जगह-जगह आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत…
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में आध्य महालक्ष्मी रथ यात्रा आज निकाली गई. मारुति एस्टेट चौराहा पेट्रोल पंप पर अतुल गर्ग, प्रवेश गोयल ने माता महालक्ष्मी की आरती उतारकर एवं माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया. रथयात्रा शाहगंज, अर्जुन नगर, खेरिया मोड़, नामनेर, प्रतापपुरा, सदर बाजार, शहजादी मंडी, नौलक्खा, नौलक्खा से होती हुई सुल्तानपुरा पर विश्राम किया. रथयात्रा का जगह-जगह आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा कर ढ़ोल नागाड़ो के साथ भव्य स्वागत किया गया.
स्वागत करने वालों मे प्रमुख रूप से श्री अग्रसेन समाज समिति खेरिया मोड़, देवीराम होटल, अग्रवाल संगठन छावनी, माना कैटर्स, अग्रवाल संगठन सुलातनपुरा मुख्य रहे. अग्रवाल धर्मशाला मे एक सभा आयोजित की गई . सभा में ब्रज पदेश सरक्षक विनय अग्रवाल ने बताया कि अग्रोहा की धरती से एक अखंड ज्योति लेकर 18 रथ भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों मे भ्रमण कर रहे हैं जो अग्रवाल समाज को एकता अखंडता एवं समाजवाद का सन्देश देने का कार्य है. ये सभी रथ 5 दिसम्बर को अग्रोहा पहुंचेगे, जहा पांच दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है.

संयोजक उमेश अग्रवाल व संजय अग्रवाल ने बताया कि गुरूवार को रथयात्रा का भ्रमण सुबह 11 बजे मातंगी टावर जीवनी मंडी से प्राम्भ होकर बेलनगंज, कचहरी घाट, छत्ता बाजार, दरेसी, रावत पाड़ा, जोहरी बाजार, किनारी बाजार, अग्रसेन चौक हॉस्पिटल रोड, नूरी गेट, राजा मंडी, लोहा मंडी होती हुई महराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी पर विश्राम लेगी.
रथयात्रा में प्रमुख रूप से ब्रज प्रदेश चेयरमैन विनोद अग्रवाल, शैलू अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, विष्णु विहारी गोयल (महामंत्री अग्रवाल महासभा) सौरभ जैन , शिवराम सिंघल,अखिल बंसल, अखिलेश अग्रवाल, पियूष तायल, सत्यप्रकाश अग्रवाल ( पूर्व पार्षद) राजेश गोयल, मुदित अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सुनील गोयल, कृष्णा कुमार गोयल, सुनील सैयां, पूजा बंसल,शैल वाला अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, रीता अग्रवाल रहे.