Thursday , 29 October 2026
Home agraleaks Important yogas being made this time in Sawan#agranews
agraleaksअध्यात्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Important yogas being made this time in Sawan#agranews

270

आगरालीक्स (25 July 2021 Agra news)। सावन शुरू हो चुका है। इस बार काफी महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं। कैसे करें भगवान शिव की पूजा और शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं…।

दिन में दो बार करें शिव से प्रार्थना
सावन शुरू हो चुका है। इस बार चारों सोमवार को खास योग बन रहे हैं। 26 जुलाई को पहला सोमवार होगा। भक्त महादेव का अभिषेक करेंगे। श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि भगवान ​शिव की पूजा अगर विधि—विधान से की जाए तो मनवांछित फल मिलता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को व्रत रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। दिन में दो बार भगवान शिव से प्रार्थना करें। इससे मनोकामना पूरी होती है।

यह है व्रत और पूजा विधि
प्रातः सूर्योदय से पहले जागें और शौच आदि से निवृत्त होकर स्नान करें
पूजा स्थल को स्वच्छ कर वेदी स्थापित करें
शिव मंदिर में जाकर भगवान शिवलिंग को दूध चढ़ाएं
पूरी श्रद्धा के साथ महादेव के व्रत का संकल्प लें
दिन में दो बार (सुबह और सायं) भगवान शिव की प्रार्थना करें
पूजा के लिए तिल के तैल का दीया जलाएं। भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें।
मंत्रोच्चार सहित शिव को सुपारी, पंचामृत, बेल की पत्तियां, धतूरा का पुष्प और बीज मंदार/आक चढ़ाएं

सावन व्रत कथा अवश्य पढ़ें
व्रत के दौरान सावन व्रत कथा का पाठ अवश्य करें
पूजा समाप्त होते ही प्रसाद का वितरण करें
संध्याकाल में पूजा समाप्ति के बाद व्रत खोलें और सामान्य भोजन करें

इन मंत्रों का करें जाप
भगवान शिव की पूजा, महामृत्युंजय मंत्र जाप के साथ अभिषेक करें। ऊँ नमः शिवाय का जप आदि करने से प्राणी सभी प्रकार के बाधा व रोग से मुक्त हो जाते हैं।

22 अगस्त को होगा समापन
सावन माह 22 अगस्त तक चलेगा। सावन भोलेनाथ को बहुत प्रिय है। इस माह में कभी भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। इस माह 36 शुभ योग पड़ रहे हैं। इसमें 11 सर्वार्थ सिद्धि, 10 सिद्धि योग, 12 अमृत योग और तीन अमृत सिद्धि, एक रवि पुष्य नक्षत्र योग रहेंगे।

सुखद संयोग में शुरू हुआ सावन का महीना
सावन मास की शुरुआत श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग तैतिल करण के सुखद संयोग में हुआ है। इस बार चंद्रमा मकर राशि में विचरण करेंगे।

सावन माह के शुभ तिथियाँ
श्रावण मास में 28 जुलाई को मोनी पंचमी, 31 जुलाई को मंगला गौरी व्रत, 04 अगस्त को कामदा एकादशी, 05 अगस्त को गुरु प्रदोष, 08 अगस्त को हरियाली अमावस्या रवि पुष्ययोग और हरियाली तीज, 11 अगस्त को साथ ही 13 अगस्त को नागपंचमी और 22 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: PNG supply has not yet started in several areas of Agra, leaving residents struggling to cook food…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कई इलाकों में पीएनजी सप्लाई अभी भी नहीं हुई चालू....

बिगलीक्स

Agra Weather Alert: Thunderstorm accompanied with lightning & gusty winds(30-40kmph)…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम का यलो अलर्ट. बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (30-40...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Still Can’t Get 50 Off 12!”: Yuvraj’s Playful Taunt Goes Viral in Agra Also, Cricket Fans are Echoing The Same Sentiment

आगरालीक्स…भारत और न्यूजीलैंड मैच के बाद आगरा में एक दिलचस्प चर्चा हो...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Diwali Gifting Gets a Premium Makeover in Ajanta Sweets Agra

आगरालीक्स…दिवाली पर मिठास के साथ स्टाइलिश गिफ्टिंग का तड़का, अजंता स्वीट्स पर...

error: Content is protected !!