आगरालीक्स… आगरा रीजन में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के घर पर आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है, आयकर अधिकारियों की टीम ने पुलिस के साथ बुधवार सुबह से जांच शुरू की, टीम घर में रखे दस्तावेजों को खंगाल रही है।
आगरा मंडल में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का आवास है, उनकी पत्नी भी अधिकारी हैं। बुधवार सुबह पुलिस फोर्स के साथ आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के घर पहुंची, यहां टीम ने जांच शुरू कर दी है, अभी आयकर विभाग की कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहा है। पुलिस भी उनके आवास के बाहर है, किसी को उनके आवास में जाने नहीं दिया जा रहा है, आवास से कोई बाहर भी नहीं निकला है, आयकर विभाग के अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं।
Leave a comment