आगरालीक्स ..आगरा में बंदरों के हमले में महिला की मौत, बुजुर्ग महिला छत पर बैठी थी, बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया, बंदरों के धक्के से बुजुर्ग महिला छत से नीचे गिर गई, इससे उनकी मौत हो गई।
आगरा के बटेश्वर, बाह में शुक्रवार को पदमा देवी (82) पत्नी राम भरोसी गुरुवार की शाम छत पर बैठी काम कर रही थी। इसी दौरान बंदरों का झुंड आ गया, बंदरों के धक्के से मुंडेर के पास बैठी पदमा देवी जमीन पर गिरकर घायल हो गईं। परिजन इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।