India hopes for two more medals in Tokyo Olympics
नईदिल्लीलीक्स(28 July 2021)…टोक्यो ओलंपिक के छठवें दिन तीरंदाजी, बॉक्सिंग और बैडमिंटन की स्पार्धाओं में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन महिला हॉकी में भारत को फिर हार का सामना करना पड़ा
टोक्यो ओलंपिक के छठवें दिन तीरंदाजी, बॉक्सिंग और बैडमिंटन की स्पार्धाओं में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन महिला हॉकी में भारत को फिर हार का सामना करना पड़ा। भारत के खाते में अभी तक एक ही मैडल आया है। तीरंदाज दीपिका कुमारी और बॉक्सर पूजा रानी मैडल के करीब पहुंच गई हैं। दोनों ही खिलाड़ी अंतिम आठ में पहुंच गई हैं। शटलर पीवी सिंधु भी हांगकांग की चीयूंग नगन यी को हराकर नॉकआउट में पहुंच गई हैं।
तीरंदाजी
विश्व की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अमेरिका की जेनिफर फर्नान्डीज को 6—4 से हराकर अंतिम आठ में स्थान बना लिया है। दीपिका मैडल पाने के करीब पहुंच गई हैं।
बॉक्सिंग
बॉक्सर पूजा रानी अल्जीरिया की इचएक चैब को 5—0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। अब वह पदक से महज एक जीत दूर हैं।
बैडमिंटन
शटलर पीवी सिंधु हांगकांग की चीयूंग नगन यी को हराकर नॉकआउट राउंड में पहुंच गई हैं। जबकि बी साई प्रणीत का नीदरलैंड के मार्क कैलजाव से 14—21, 14—21 से हारने के बाद ओलंपिक में अभियान समाप्त हो गया है।
महिला हॉकी
ग्रेट ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम से 3—0 से भारत की महिला हॉकी टीम हार गई। यह उसकी लगातार तीसरी हार है।
रोइंग
इस स्पर्धा में भारती की टीम फाइनल में स्थान नही बना सकी है।