Wednesday , 2 September 2026
Home सिटी लाइव Indian Society of Anaesthesiologists conference in Agra: CPR training save life
सिटी लाइवहेल्थ

Indian Society of Anaesthesiologists conference in Agra: CPR training save life

214

आगरालीक्स… आगरा में डॉक्टरों ने बताया कि बेहोश होकर गिरने पर क्या करें, जिससे मरीज की जान बचाई जा सके, यह आप भी कर सकते हैं।
सीपीआर की ट्रेनिंग उन 30-40 फीसदी लोगों की जान बचा सकती है जो अचानक चलते फिरते हृदयाघात के कारण सड़क या घर में गिरकर बेहोश हो जाते हैं। आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) द्वारा किए सर्वे के अनुसार फिलहाल देश में सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रीसेसीटेशन) से मात्र एक फीसदी लोग ही ट्रेंड हैं। इंडियन एसोसिएशन ऑफ एनेस्थीसीयोलॉजिस्ट देश भर में अभियान चलाकर 15-20 फीसीद लोगों को ट्रेंड करेगा, जिससे 30-40 फीसदी लोगों की जान बचाई जा सके। 25 से 29 नवम्बर तक होटल जेपी में आयोजित होने जा रही इसाकॉन 2018 के तहत आज सीपीआर की वर्कशॉप में 55 लोगों को ट्रेनिंग दी गई।

एम्स दिल्ली के डॉ. राकेश गर्ग ने बताया कि अचानक बातचीत करते हुए बेहोश हो जाने वाले मरीजों में 90 फीसदी हृदय रोगी होते हैं। जिन्हें समय पर हॉस्पीटल ले जाने के साथ सीपीआर मिल जाए तो 30-40 फीसदी की जान बचाई जा सकती है। इसके लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व एसोसिएशन की मदद ली जा रही है। एमसीआई से मेडिकल व सीबीएसई कोर्स में इसे शामिल करने की भी बात चल रही है। इसके लिए इंडियन एसोसिएशन ऑफ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट द्वारा गाइड लाइन बी तैयार की गईं हैं। यह स्किल बेस्ड ट्रेनिंग है जिसे हर व्यक्ति सीख सकता है। देश की आबादी के अनुसार यहां लगभग 15-20 फीसदी लोग यानि हर घर में एक व्यक्ति ट्रेंड होना चाहिए। यह हमारा लक्ष्य है। आंध्र प्रदेश के डॉ. चक्रा राव (चेयरमैन इंडियन रीसेसीटेशन काउंसिल) ने बताया कि हृदय रोग दिवस पर लगभग दो लाख से अधिक लोगों को देश के विभिन्न शहरों में इसके लिए ट्रेनिंग दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के सचिव डॉ. रणवीर त्यागी, डॉ. दीप्तीमाला अग्रवाल, डॉ. राकेश त्यागी, डॉ. वंदना कालरा, एएमयू के डॉ. मोईद अहमद, अहमदाबाद से राशीश दिवान, डॉ. राधिका रानी चंद्रा, डॉ. बसजीत सिंह, डॉ. रजनी गुप्ता, केरल से डॉ. पॉल ओरकियल, डॉ. सीमान्तीकम घोष आदि मौजूद थे।

कैसे करें सीपीआर

बात करते-करते कोई व्यक्ति गिर जाए और अभिव्यक्त न करें तो सबसे पहले उसे लिटा लें। हॉस्पीटल में शिफ्ट करने के लिए एम्बूलेंस बुलाएं। एम्बुलेंस आने तक छाती के बीच के हिस्से में प्रति मिनट 120 बार 5-6 सेमी तक दबाए।

26 को अश्वनी कुमार चौबे करेंगे उद्घाटन

आगरा। कांप्रेंस का उद्घाटन 26 नवम्बर को शाम 7 बजे मुख्य अतिथि अश्वनि कुमार चौबे (हेल्थ एवं फैमिली वेलफेयर राज्य मंत्री) करेंगे। विशिष्ठ अतिथि होंगे सांसद रामशंकर कठेरिया व स्वामी मुक्तनाथानन्द महाराज (सचिव श्रीरामकृष्ण मिशन सेवाश्रम)।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra Health News: Mother’s life saved using new technique at Agra’s SN Medical College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में नई तकनीक से बचाई एक मां...

हेल्थ

Agra News: Special honor for Dr. Dinshaw Pardiwala in “Advancements in Knee Arthroscopy”…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में घुटना एवं स्पोटर्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला को मिला...

हेल्थ

Agra News: Agra Surgeons Association provided CPR training to supporting staff…#agranews

आगरालीक्स…जिंदगी बचाने के लिए एक—एक मिनट कीमती . तत्काल सीपीआर देकर बचाई...

हेल्थ

Agra Health News: SN Medical College Microbiolgy lab among 8 labs of UP for Swine Flu Test

आगरालीक्स आगरा की एसएन मेडिकल कॉलेज सहित प्रदेश की आठ लैब को...

error: Content is protected !!