आगरालीक्स… आगरा के बडे हॉस्पिटल में उपकरण खरीदने में लाखों की धोखाधडी, महिला डॉक्टर को आरोपित ने दी धमकी, पुलिस ने आरोपित लैब टेक्नीशियन और उनके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आगरा के दिल्ली गेट पर रवि हॉस्पिटल और रवि वूमेन हॉस्पिटल है, यहां इंद्रा आईवीएफ रवि टेस्ट टयूब बेबी सेंटर संचालित है।इंद्रा आईवीएफ रवि टेस्ट टयूब बेबी सेंटर के प्रबंधक रामगोपाल मिश्रा की तरहरी पर थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि अक्तूबर 2017 में धनौली, मलपुरा निवासी मनीष कुमार ने उनकी यहां लैब टेक्नीशियन की नौकरी ज्वॉइन की। उसे बेबी सेंटर की ईमेल आईडी ऑपरेट करने की जिम्मेदारी दी गई। बताया गया कि टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के लिए जो भी मंगाना है, इसी ईमेल आईडी से ऑर्डर देना है। स्टोर का इंचार्ज भी वही था। 14 मई मनीष हॉस्पिटल में नहीं आ रहा है।
स्टोर में सामान मिला कम
मनीष के गायब होने के बाद हॉस्पिटल का सामान चेक किया गया, कैथेटर भ्रूण 300 पिकअप निडिल कम मिले। इनमें से प्रत्येक की कीमत लगभग 1500 रुपये है। ऑर्डर बुक चेक की गई। देखा गया कि लैब के लिए जरूरी सामान हॉस्पिटल की ईमेल आईडी से ऑर्डर नहीं किया जाता था। बड़े ऑर्डर के लिए मनीष ने अपनी ईमेल आईडी से करता था। जांच में लगभग 6.5 लाख रुपये का सामान कम मिला।
फोन पर दी धमकी
हॉस्पिटल संचालिका डॉ रजनी पचौरी ने मनीष ने फोन किया को फोन किया। उससे कहा कि ऐसा क्यों किया। आरोपित ने फोन पर उन्हें धमकी दी। उनसे कहा कि पिता और ताऊ पुलिस में हैं। उन्हें फंसा देगा। भूलकर भी उसके खिलाफ कार्रवाई का मन नहीं बनाएं। आरोप है कि एक जून को मनीष अपने पिता वीर सिंह व दो अज्ञात साथियों के साथ हॉस्पिटल आया। डॉक्टर रजनी पचौरी को धमकाया। अभद्रता की। स्टाफ ने रोकने का प्रयास किया तो धमकी दी कि राजस्थान पुलिस उठाकर ले जाएगी। इंस्पेक्टर हरीपर्वत का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
