आगरालीक्स आगरा में कोरोना की जांच, सैंपल, होम आइसोलेशन सहित कोरोना से जुडी समस्या के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम के नंबर 0562 2600412 पर संपर्क कर सकते हैं। सीएमओ कार्यालय में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर संचालित है। यहां बुधवार को डीएम प्रभु एन सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर कोविड-19 को संबंधित समीक्षा की। बैठक में कमांड सेंटर गतिविधियों होम आइसोलेशन, एंबुलेंस सेवा, रैपिड रिस्पॉन्स टीम, जिले में कोविड-19 के सरकारी और निजी फैसिलिटी में भर्ती मरीजों की समीक्षा की। कोविड हेल्पालाइन कॉल सेंटर की भी समीक्षा की और आवश्यक सुधार के लिये कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पांडे, कंट्रोलरूम प्रभारी एसीएमओ डॉ सीमा मेहरा व सभी नोडल और एसीएमओ व कोविड-19 में कार्यरत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।