आगरालीक्स …आगरा में सूरज की किरणों के साथ योगा करने के लिए शहरवासी उमडेंगे, स्टेडियम में रिकॉर्ड 10 हजार लोग एक साथ योगा करेंगे, इसके साथ ही शहर के अलग अलग पार्कों और कॉलोनी में लोग योगा करेंगे। इस तरह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आगरा में एक लाख के करीब लोग योगा करेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सबसे बडा आयोजन आगरा के एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम में होगा, यहां एक साथ 10 हजार लोग योग करेंगे, इसमें खिलाडी, छात्र और शहरवासी शामिल होंगे, इसके लिए मंगलवार को तैयारी चलती रही। इसके साथ ही कमला नगर, बल्केश्वर, सिकंदरा, बोदला, पालीवाल पार्क सहित शहर के पार्कों में सुबह योग दिवस मनाया जाएगा।
आईएमए का खेलगांव में योग दिवस

आईएमए द्वारा खेलगांव में योग दिवस मनाया जाएगा, यहां डॉक्टर और खेलगांव में आने वाले शहरवासी योग करेंगे। डॉक्टरों के साथ खेलगांव में एक हजार करेंगे योगा इसके लिए भी मंगलवार को तैयारी चलती रही।
एसएन से लेकर विवि में योग दिवस
योग दिवस का आयोजन सरकारी विभागों द्वारा भी आयोजित किया जा रहा है, अंबेडकर विवि में सुबह सात बजे खंदारी परिसर स्थित ग्राउंड पर योगा किया जाएगा, एसएन मेडिकल कॉलेज में योगा दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया होगा।
किसान हाईवे पर करेंगे शवासन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किसान सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए शवासन करेंगे। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर लेटकर यातायात को रोका जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट और हाईवे पर एटीवी फैक्ट्री के पास सुबह नौ बजे शवासन करने का एलान किया गया है।
भाकियू और अखिल भारतीय सर्व समाज कल्याण समिति यमुना एक्सप्रेसवे और हाईवे पर शव आसन करेंगी। यूनियन के जिलाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, महासचिव गजेंद्र सिंह परिहार, सिकंदर सिंह, सुरेश चौधरी, रामअवतार सिंह, हरिपाल चौधरी, नरेंद्र सिंह ने बताया कि योग दिवस पर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक वे यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट, हाईवे पर एटीवी फैक्ट्री के पास (चंद्रलेखा काम्पलेक्स के सामने) और अन्य स्थानों पर सड़क पर दरी बिछाकर शव आसन करेंगे।
इसमें अखिल भारतीय सर्व समाज कल्याण समिति के राष्ट्रीय संयोजक एचपी सिंह परिहार और उनकी टीम भी शामिल रहेगी। अपनी मांगों को लेकर किसान यूनियन के लोगों ने डीएम के नाम ज्ञापन दिया है।