आगरालीक्स …आगरा में सूरज की किरणों से दमकते ताजमहल के साए में युवाओं ने योग की मुद्रा मुद्रा से अनूठी छाप छोडी, सुबह सुबह योग से ताजमहल भी गदगद दिखाई दिया, हो भी क्यों न उम्र का कोई भी पडाव हो, योग रोमांच भर देता है, तन मन को प्रफुल्लित करने और उत्साह भरने का माध्यम भी योग है। यह बुधवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आगरा में देखने को मिला। यहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अनुष्ठान में आहुति देने के लिए शहरवासी उमडे, ताज के साए में योग से लेकर डॉक्टरों के साथ शहरवासियों ने हेल्दी रहने के लिए योग किया। बुधवार सुबह साढे पांच बजे से योग का सिलसलिा शुरू हुआ और साते सात बजे तक शहर के पार्कों में योग हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आगरा में रिकॉर्ड लोगों ने योग किया, एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम में खिलाडियों, छात्रों के साथ शहरवासियों ने योग किया। डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के खंदारी परिसर स्थित कान्वोकेशन ग्राउंड में एनसीसी कैडेटस ने योग किया, योग का सिलसिला पालीवाल पार्क, शहीद स्मारक से लेकर स्कूल और कॉलेज सहित शहर के पार्कों में चलता रहा।
डॉक्टरों ने किया योग
दवाओं से मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर भी योग का महत्व समझते हैं, खुद हेल्दी रहने के लिए योग कर रहे हैं और मरीजों को भी योग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी उदेश्य के साथ आईएमए, आगरा के डॉक्टरों ने खेलगांव में शहरवासियों के साथ योग किया, उन्हें योग का महत्व बताया।
पार्क से लेकर कॉलोनी में योग
शहीद स्मारक, पालीवाल पार्क, कमला नगर के जनक पार्क से लेकर छोटे छोटे पार्कों और कॉलोनी में योग किया गया। इसमें महिलाओं की सहभागिता अच्छी रही, कुछ पार्कों में महिला स्पेशल योग भी हुआ, यहां महिलाओं ने ही योग किए।

ताज के साए में योग
एनसीसी कैडेटस ने मेहताब बाग में योग किया, ताज के साए में योग की मुद्राओं से ताजमहल भी गदगद दिखाई दिया, लोगों ने कैमरे में ताजमहल को योग के साथ कैद किया।