Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Internet service halt for 16 hours in Agra, How company manage to stop internet service
बिगलीक्स

Internet service halt for 16 hours in Agra, How company manage to stop internet service

103

आगरालीक्स.. (चमन शर्मा) आगरा में 16 घंटे के लिए इंटरनेट बंद रहा, मोबाइल से कॉल ही की जा सकीं, कैसे बंद होती है इंटरनेट सर्विस और बंद न करने पर टेलीकॉम कंपनी के खिलाफ कार्रवाई का भी प्रावधान है।
आगरा में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भारत बंद के लिए सडकों पर उतरे युवाओं से उत्पात मचाया। सुबह हाईवे जाम करने के बाद दोपहर में कलक्ट्रेट पर कब्जा कर लिया, हिंदुस्तान कॉलेज की बस में आग लगा दी, होटल और वाहनों में तोडफोड की। बाजार बंद करा दिए, लूटपाट और मारपीट की गई। रात होते होते शराब के ठेके पर लूट की, बुंदू कटरा चौकी को फूंक दिया।
सोशल मीडिया से बढा बवाल, इंटरनेट सर्विस की ठप

protestor

सोशल मीडिया से बवाल बढता चला गया, सोशल मीडिया के द्वारा उपद्रवी एकजुट हुए थे। इसके बाद शहर में आगजनी और बवाल के फोटो और वीडियो आने के बाद लोग दहशत में आ गए, मंगलवार को स्कूल बंद कर दिए गए। इसके साथ ही सोमवार रात से मंगलवार दोपहर दो बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।
इस तरह टेलीकॉम कंपनी बंद करती हैं इंटरनेट
बीएसएनएल के एक अधिकारी ने बताया कि टेलीकॉम कंपनी के हर जिले में हाईपवार कॉम्पेक्ट सिस्टम (एमएचसी) होते हैं, इसमें कॉल करने के किलए वाइस और इंटरनेट के लिए डाटा के लिए अलग अलग हब होता है। इसी हब से टेलीकॉम कंपनी आॅपरेट करती है और कॉल व इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराई जाती है। हालात बेकाबू होने पर जिले के डीएम धारा 144 का हवाला देते हुए इंटरनेट सर्विस निर्धारित समय के लिए बंद करा सकते हैं। इंटरनेट सर्विस बंद करने के आदेश जारी होने के बाद टेलीकॉम कंपनी एमएचसी से डाटा के हब को स्विच आॅफ कर देती हैं। इसके स्विच आॅफ करने से इंटरनेट ​कनेक्टिविटी खत्म हो जाती है, इसके बाद टेलीकॉम यूजर्स केवल कॉल कर सकते हैं। आपात स्थिति में बीएसएनएल के द्वारा भी सभी टेलीकॉम कंपनी के हब को बंद कराया जा सकता है।
बंद न करने पर कार्रवाई का भी प्रावधान
internet service
धारा 144 का हवाला देते हुए इंटरनेट सर्विस निर्धारित समय के लिए बंद करने के आदेश डीएम द्वारा जारी किए जाते हैं। आदेश का पालन न करने पर धारा 188 के तहत टेलीकॉम कंपनी पर कार्रवाई का भी प्रावधान है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

error: Content is protected !!