आगरालीक्स… आगरा के नए एसएसपी जोगेंदर कुमार ने चार्ज ले लिया, वे 2007 बैच के आईपीएस हैं, एसएसपी आगरा का चार्ज लेने के बाद जोगेंदर कुमार ने सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
मंगलवार को सुबह एसएसपी आगरा जोगेंदर कुमार ने चार्ज ले लिया, उन्हें एसएसपी अमित पाठक की जगह आगरा का एसएसपी बनाया गया है। आईपीएस अमित पाठक को एसएसपी मुरादाबाद बनाया है।

2007 बैच के आईपीएस हैं जोगेंदर कुमार
एसएसपी अयोध्या जोगेंदर कुमार को एसएसपी आगरा बनाया गया है। वे 2007 बैच के आईपीएस हैं, मूलरूप से बाडमेर, राजस्थान के रहने वाले जोगेंदर कुमार पीजी करने के बाद 2006 तक शिक्षक रहे हैं, उनका 2007 में आईपीएस में चयन हुआ। वे आगरा में ट्रेनी आईपीएस रह चुके हैं।
पौने दो साल आगरा में सुर्खियों में रहे एसएसपी अमित पाठक
एसटीएफ लखनऊ के एसएसपी पद से ट्रांसफर होकर अमित पाठक ने 23 सितंबर 2017 को एसएसपी आगरा के पद पर ज्वाइन किया था। अपने पौने दो साल के कार्यकाल में एसएसपी अमित पाठक सुर्खियों में रहे। उन्होंने पुलिस महकमे से हेलमेट की शुरूआत की, भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू करते हुए पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराया। सटोरियों पर कार्रवाई की और अतिक्रमण के खिलापफ अभियान चलाया, चौराहों के 30 मीटर के दायरे को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।