आगरालीक्स ..आगरा में दौडती कार से आग की लपटें उठने लगी, कार सवारों ने कूद कर जान बचाई, कुछ ही देर में कार जलकर स्वाह हो गई।
मंगलवार को आगरा से बाह की तरफ कार जा रही थी, फतेहाबाद क्षेत्र में दौडती कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कार को खडी कर युवक कूद गए, कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू होती गईं, कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद पुलिस पहुंची, स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की। मगर, कुछ ही देर में कार जलकर स्वाह हो गई।