आगरालीक्स ….आगरा में डॉक्टरों ने कहा कि ब्रेन और हार्ट सही या नहीं अब यह 12 सप्ताह के गर्भस्थ शिशु में पता चल सकता है कि उसका ब्रेन सही तरह से डेवलेप हो रहा है या नहीं। रविवार को होटल क्रिस्टल सरोवर प्रीमियर, फतेहाबाद में इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन, ( आईआरआईए) यूपी चैप्टर की दो दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन गर्भस्थ शिशु के ब्रेन और हार्ट के डिफेक्ट पर चर्चा की गई।
आईआरआईए के नेशनल प्रेसीडेंट डॉ भूपेंद्र आहूजा ने बताया कि गर्भस्थ शिशु में आठ सप्ताह में ब्रेन डेवलेप होने लगता है। ऐसे में 12 सप्ताह में ब्रेन का स्कैन किया जाता है, इसमें संकेत मिल जाते हैं कि शिशु की रीढ़ की हड्डी में डिफेक्ट तो नहीं है। ऐसा है तो गर्भपात ( मेडिकल टर्मिनेशन आॅफ प्रिग्नेंसी) कराया जा सकता है। ब्रेन पूरी तरह से 22 सप्ताह में डेवलेप होता है। डॉ अशोक खुराना, दिल्ली ने बताया कि हार्ट पांच से छह सप्ताह में डेवलेप होने लगता है। कुछ केस में चारों चैंबर नहीं होते हैं, कई केस में ट्रांस पॉजिशन आॅफ ग्रेट वैसेल्स खून की नसों का हार्ट के चैंबर से गलत जुडना होता है। इस तरह के केस में जन्म के बाद शिशु की मौत हो जाती है। हार्ट 18 सप्ताह में डेवलेप हो जाता है। इस दौरान डॉ प्रवीन, हेदराबाद, डॉ अखिलेश शर्मा, कानपुर, डॉ मोहम्मद खालिद अलीगढ, डॉ वजन माथुर, डॉ अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
थ्री डी अल्ट्रासाउंड से पता चलेंगे डिफेक्ट
अत्याधुनिक तकनीक में थ्री डी अल्ट्रासाउंड से रीढ़ की हड्डी और चेहरे के डिफेक्ट पता चल सकते हैं। इसके लिए रेडियोलॉजिस्ट को ट्रेनिंग दी जा रही है, साथ ही वरिष्ठ चिकत्सक अपना अनुभव साझा कर रहे हैं।
Leave a comment