आगरालीक्स… अमेरिका के फ्लोरिडा में आए बेहद ताकतवर चक्रवाती तूफान इरमा में आगरा के वैज्ञानिक सहित कारोबारी और छात्र फंस गए हैं। ऐसे में भूस्लखन होने पर फ्लोरिडा में प्रलयंकारी प्रभाव हो सकते हैं.
फ्लोरिडा में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के अमेरिकियों ने सुरक्षित जगह जाने का आदेश मिलने के बावजूद वहीं रहने का फैसला किया है. भारतीय अमेरिकियों के कई होटल फ्लोरिडा में हैं और उन्होंने लोगों की मदद के लिए अपने होटल खुले रखे हैं. इसी तरह मंदिरों और सामुदायिक भवनों को भी खुला रखा गया है. विभिन्न भारतीय गैर लाभकारी संगठन तूफान से प्रभावित लोगों को भोजन तथा अन्य आवश्यक सामग्री मुहैया कराने की तैयारी कर रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के देवरी रोड स्थित नगला पाटम निवासी इंडियन आॅयल में सीनियर साइंटिस्ट अजय कुमार शर्मा पिछले दिनों एक यूनिवर्सिटी के बुलाने पर फ्लोरिडा गए थे, वे इरमा में फंस गए हैं। वे शेल्डर होम में ठहरे हुए हैं, उन्होंने मीडिया को बताया कि हालत बहुत खराब हैं, सडकों पर सन्नाटा है। आगरा के कारोबारी और छात्र भी वहां फंसे हुए हैं।
अमेरिकी मेट विभाग के अनुसार, फ्लोरिडा के मियामी फोर्ट लाउडेरडेल वेस्ट पाम बीच इलाके में इरमा का सर्वाधिक असर पड़ने की आशंका है.यहां 40,000 से अधिक भारतीय अमेरिकी वास करते हैं.
हॅाटलाइन नम्बर है – 202-258-8819