Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Rs 6 Lakh looted from petrol pump owner in Agra
बिगलीक्स

Rs 6 Lakh looted from petrol pump owner in Agra

113

आगरालीक्स… आगरा में दिनदहाडे पेट्रोल पंप संचालक से बाइक सवार बदमाश छह लाख लूट कर ले गए। स्टेट बैंक के सामने लूपपाट से खलबली मची हुई है, पुलिस छानबीन में जुटी है।

कमला नगर निवासी किशोर गुप्ता का गांव बीरई में प्रकाश ऑटोमोबाइल के नाम से पेट्रोल पंप है। वे सोमवार को पंप कर्मी नूर बाबू के साथ कैश जमा करने गए थे। तेहरा में भारतीय स्टेट बैंक शांति निकेतन कॉलेज परिसर में है। कॉलेज का गेट बंद रहता है। पैदल ही अंदर जाना पड़ता है। पंप मालिक ने गाड़ी गेट के पास रोकी। सेल्समैन नूर बाबू गाड़ी से पहले उतरा। एक बैग उसके हाथ में था। वह गेट में घुस पाता इससे पहले चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। एक बदमाश ने तमंचे की बट से सिर पर प्रहार किया। गोली मारने की धमकी दी और बैग छीन लिया। बदमाश बड़ी फुर्ती से बाइक पर बैठे और भाग लिए। पंप मालिक ने शोर मचाया। कोई पीछा नहीं करे इसलिए बदमाश हथियार लहराते हुए भागे। सूचना पर एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे, एसपी पूर्वी नित्यानंद राय, एसपी क्राइम मनोज सोनकर मौके पर पहुंच गए।

सीसीटीवी में कैद बदमाश
सीसीटीवी कैमरे देखे गए। बदमाश कैमरे में कैद हैं। एक मजबूत कदकाठी का है। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। सोमवार को होती है बड़ी वारदात आगरा का इतिहास रहा है कैश लूट की बड़ी वारदात सोमवार को होती है। अवकाश के बाद बैंक खुलती है। पंप मालिकों और बड़े कारोबारियों के पास एक दिन का अतिरिक्त कैश होता है। इस बार द्वितीय शनिवार को भी बैंक बंद थी। पंप मालिक के पास दो दिन का कैश था। बदमाशों को पहले से इसकी जानकारी थी।

आठ सितंबर को दिनदहाडे 20 लाख की चोरी
आगरा की पॉश कॉलोनी में दिनदहाडे 45 मिनट में तीन ताले तोडकर 20 लाख की चोरी कर चोर फरार हो गए। दवा कारोबारी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रिश्तेदारी में श्राद्ध में शामिल होने गए थे। वापस लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे।
कर्मयोगी एन्क्लेव (कमला नगर) स्थित विमल वाटिका निवासी दवा कारोबारी ललित अग्रवाल शनिवार को पत्नी नीतू व दो बच्चों के साथ रिश्तेदारी में श्राद्ध में शामिल होने गए थे। वे 45 मिनट बाद दोपहर तीन बजे घर लौटे। ताले टूटे मिले। अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था। अलमारियां टूटी पड़ी थीं। चोर एक लाख रुपये कैश और लगभग 20 लाख रुपये के पत्नी के जेवरात चोरी करके ले गए। चोरी की वारदात से कालोनी में दहशत फैल गई।
पत्नी की तबीयत बिगडी
घर की हालत देख और जेवरात चोरी होने से कारोबारी की पत्नी की तबीयत बिगड गई, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
दरोगा के घर चोरी
दूसरी वारदात शुक्रवार रात ढाई बजे सिकंदरा क्षेत्र की कृष्णा कालोनी में हुई। रामवीर सिंह दरोगा हैं। फिरोजाबाद में तैनात हैं। बेटे अजीत ने बताया कि रात को चोर टट्टर काटकर साड़ी से लटककर घर में घुसे। छत की सीढ़ियों के दरवाजे खोल दिए। खटपट की आवाज से मां की आंख खुल गई थी। उन्होंने शोर मचाया। चोर के पीछे भागीं। चोर भागने में सफल रहे। मां के शोर मचाने पर भी उनकी नींद नहीं खुली। लगता है किसी ने परिजनों को बेहोश कर दिया था। जब नींद खुली तो सिर चकरा रहा था। हाथ-पैर टूट रहे थे। चोर उनके घर से 50 हजार कैश, दो मोबाइल और सोने के जेवरात रह गए हैं। चोरों ने पड़ोसी गिर्राज प्रसाद के भी घटना की है। उनके घर से आठ तोले सोना, मोबाइल और 72 हजार कैश चोरी हुआ है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!