Friday , 10 July 2026
Home बिगलीक्स ISBT Agra Accident: Husband and wife on a motorcycle killed in tragic collision with a truck…#agranews
बिगलीक्स

ISBT Agra Accident: Husband and wife on a motorcycle killed in tragic collision with a truck…#agranews

21

आगरालीक्स…पूरी खबर, आगरा में आईएसबीटी पर एक्सीडेंट में सिकंदरा के रहने वाले पति—पत्नी की मौत. ट्रक ने आगे चल रही बाइक को चपेट में लिया. हादसे की फिर वही वजह…हाइवे पर खड़ी रोडवेज बसें…लंबा जाम लगा

आईएसबीटी पर आज फिर दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ है. सिकंदरा के रहने वाले पति—पत्नी बाइक से घर जा रहे थे लेकिन फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय एक ट्रक ने इनकी बाइक को टक्कर मारते हुए चपेट में ले लिया. बाइक पर सवार दोनों पति पत्नी बाइक सहित ट्रक के पहिए के नीचे आकर बुरी तरह से घायल हो जाते है. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच जाती है. पुलिस भी मौके पर पहुंचती है और घायलों को एसएन इमरजेंसी भेजा जाता है जहां दोनों पति—पत्नी की मौत हो जाती है.

एक्सीडेंट शुक्रवार शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट पर हुआ. मृतक बाइक सवार पति पत्नी के नाम अजय सिंह पुत्र केदार सिंह उसकी पत्नी पूजा देवी निवासी 11 नगला छीतर सिंह सिकंदरा के रूप में हुई. दोनों पति पत्नी अपनी बाइक से घर लौट रहे थे लेकिन पीछे से आए ट्रक संख्या HR 38 AK 3707 ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया. ट्रक चालक प्रदीप कुमार निवासी नगला परमसुख पोरन्ट दौरेठा थाना कागरोल को मय ट्रक हिरासत में ले लिया गया है.

हाइवे पर लगा जाम
इधर हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया. लॉयर्स कॉलोनी से लेकर आईएसबीटी कट तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं. जाम के कारण कई लोग दूसरे रास्तों से होकर निकलने लगे.

ब्लैक प्वाइंट आईएसबीटी पर हादसे की वजह बनतीं रोडवेज बसें
आगरा के आईएसबीटी को ब्लैक प्वाइंट माना जाता है. यहां हर समय हादसे का खतरा बना रहता है. कई बार हादसे भी हो चुके हैं और इसका सबसे बड़ा कारण हाइवे पर खड़ी रोडवेज बसें होती हैं. फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय वाहनों की गति थोड़ी तेज हो जाती है लेकिन हाइवे के आधे रास्ते को पहले से ही रोडवेज बसें घेरकर खड़ी रहती हैं. ऐसे में फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय छोटे वाहनों जैसे बाइक, स्कूटी आदि को भी मेनलाइन पर आना पड़ जाता है, वहीं बड़े वाहन भी इसी लाइन पर आते हैं. इसी वजह से हादसे होते हैं. कई बार कार्रवाई भी हुई है. रोडवेज बसों पर एक्शन लिया जाता है लेकिन एक दो दिन बाद फिर से वही ढर्रा शुरू हो जाता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

ISBT Agra Accident: Truck hits motorcycle; husband-wife dies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आईएसबीटी पर दर्दनाक एक्सीडेंट. पति पत्नी की मौत. ट्रक ने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Drug department raid on 12 Wholesale firms in Fuhara Market Agra

आगरालीक्स आगरा में ड्रग डिपार्टमेंट की एक साथ 12 थोक दवा की...

बिगलीक्स

Agra Police: Illegal weapons found in Thar; two smugglers arrested…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में थार के अंदर मिलीं 11 अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल .32 बोर...

फिरोजाबादबिगलीक्स

Firozabad Aarav Brutally Killed Case: Death sentence for murder convict, Cousin of 18 month Old Aarav Father

फिरोजाबादलीक्स…. वीडियो ….देखें शादी से इन्कार करने पर भाभी के डेढ़ महीने...

error: Content is protected !!