Friday , 10 July 2026
Home आगरा FSDA Raid in Agra: 1,755 kg of Khesari dal, packed in 59 sacks, found in a locked warehouse…#agra
आगरा

FSDA Raid in Agra: 1,755 kg of Khesari dal, packed in 59 sacks, found in a locked warehouse…#agra

14

आगरालीक्स…आगरा में एफएसडीए की बड़ी रेड, बंद गोदाम से 59 बोरियां में भरी मिली 1755 किग्रा खेसारी दाल. दो नमूने जांच को भेजे

आगरा में एफएसडीए की ओर से लगातार मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर छापामार कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को एसडीएम खेरागढ़ के निर्देशों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार एवं रवीन्द्र सिंह परमार, नायब तहसीलदार खैरागढ़ हरिशंकर दुबे तथा थाना कागारौल के उपनिरीक्षक अनिल कुमार की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम नगला घुरैला, थाना कागारौल स्थित एक ताला बंद गोदाम में छापा मारा गया. गोदाम का ताला तोड़कर निरीक्षण किया गया तो यहां गोदाम में 59 बोरियों (58 बोरियों में 30 किग्रा. प्रति बोरी एवं 01 बोरी में 15 किग्रा.) में भंडारित कुल 1755 किलोग्राम खेसारी दाल बरामद हुई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹1,40,400 आंकी गई.

नियमानुसार खेसारी दाल के दो नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए. शेष समस्त खेसारी दाल को विधिक प्रक्रिया के तहत सीज करते हुए भवन स्वामी करण सिंह पुत्र हाकिम सिंह, नि० नगला घुरैला, थाना- कागारौल, जनपद- आगरा की सुपुर्दगी (अभिरक्षा) में जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक सुरक्षित रखवा दिया गया. भवन स्वामी करण सिंह ने निरीक्षण के दौरान बताया कि उक्त गोदाम किराये पर दिया गया था तथा उसमें रखी खेसारी दाल के स्वामी/किरायेदार करीम खान निवासी ग्राम सिंहपुर, थाना रजावली, जनपद फिरोजाबाद हैं. भवन स्वामी करण सिंह ने बताया कि 19 मई, 2026 को हुई प्रवर्तन कार्यवाही के बाद संबंधित व्यक्ति दोबारा गोदाम पर नहीं आया.
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया है कि यदि सीज की गई उक्त खेसारी दाल पर किसी व्यक्ति का वैध स्वामित्व अथवा दावा हो, तो वह इस सूचना के प्रकाशन की तिथि से 15 कार्यदिवस के भीतर कार्यालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, रोजगार कार्यालय परिसर, एम.जी. रोड, साईं की तकिया चौराहा, आगरा में समस्त अभिलेखों सहित अपना दावा प्रस्तुत कर सकता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: 53.94 lakh saplings to be planted in Agra on July 12; DM inspects Shastripuram Block D Park…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 12 जुलाई को रोपे जाएंगे 53.94 लाख पौधे. डीएम ने...

आगरा

Agra News: Students of St. John’s Inter College reunited after 32 years…#agranews

आगरालीक्स…32 साल बाद सेंट जॉन्स इंटर कॉलेज के छात्र जब आपस में...

आगरा

Karmyogi Kamla Nagar, Agra: Questions raised regarding safety after road cave-in…#agranews

आगरालीक्स…आखिर ये गड्ढा हो कैसे गया, आगरा के कमला नगर कर्मयोगी में...

आगरा

Agra Weather: The monsoon has weakened; chances of rain in Agra are diminishing…#agranews

आगरालीक्स…मानसून हुआ कमजोर. आगरा में बारिश के आसार होने लगे कम. दोपहर...

error: Content is protected !!