आगरालीक्स…आगरा के आईएसबीटी पर दर्दनाक एक्सीडेंट. पति पत्नी की मौत. ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर. पहिये के नीचे आई बाइक.. हाइवे पर लगा लंबा जाम
आगरा के आईएसबीटी कट पर एक्सीडेंट हुआ है. यहां एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मारकर अपनी चपेट में ले लिया. बाइक पर पति—पत्नी सवार थे. ट्रक के पहिए के नीचे बाइक आ गई. इसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया है. अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई.0हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया.शाम सवा छह बजे हुआ एक्सीडेंट
हादसा शुक्रवार शाम को करीब सवा छह बजे हुआ. आईएसबीटी फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय कंटेनर ट्रक ने अपने आगे चल रही बाइक को चपेट में ले लिया. बाइक पर पति—पत्नी सवार थे. कंटनेर की स्पीड थोड़ी तेज थी और बाइक उसके पहिऐ के नीचे आ गई. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पति की हालत गंभीर थी. पुलिस ने घायल को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया है. यहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई. मृतकों की पहचान सिकन्दरा के रहने वाले अजय और पूजा के रूप में हुई है.
हाइवे पर लगा जाम
इधर हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया. लॉयर्स कॉलोनी से लेकर आईएसबीटी कट तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं. जाम के कारण कई लोग दूसरे रास्तों से होकर निकलने लगे.
आईएसबीटी कट पर हर समय रोडवेज बसें खड़ी रहती हैं. ऐसे में यहां से निकलने वाले अन्य वाहनों के लिए रास्ता काफी कम हो जाता है. फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय वाहनों की स्पीड थोड़ी अधिक भी हो जाती हैं. कई बार प्रशासन द्वारा बसों के इस तरह खड़े होने पर कार्रवाई की जाती है लेकिन कार्रवाई के अगले दिन ही इसी तरह से फिर से बसें खड़ी हो जाती हैं. आईएसबीटी पर इसके कारण कई बार एक्सीडेंट हो चुके हैं.