Saturday , 8 August 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Invitation for the Shri Jagannath Rath Yatra extended in Agra amidst Harinam Sankirtan…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Invitation for the Shri Jagannath Rath Yatra extended in Agra amidst Harinam Sankirtan…#agranews

153

आगरालीक्स…आगरा में हरिनाम संकीर्तन के साथ दिया गया श्री जगन्नाथ रथयात्रा का आमंत्रण. 16 जुलाई को बल्केश्वर महादेव मंदिर से निकलेगी भव्य श्री जगन्नाथ यात्रा

मृदंग और मंजीरों संग कीर्तन पर झूमते भक्तजन। सिर पर विराजमान श्रीजगन्नाथजी, बहन सुभद्रा और भाई बलराम के विग्रह स्वरूप। श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के लिए भक्तों के बुलावे का आमंत्रण इस्कॉन मंदिर द्वारा श्रद्धालुओं के पास श्रद्धा-भाव से पहुंचाया। मृदंग और मंजीरे पर हरे राम हरे रामा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे… का कीर्तन करते हुए करकुंज चौराहे से आमंत्रण यात्रा का भक्ति भाव के साथ आयोजन किया गया। श्रीहरि की भक्ति में झूमते नाचते श्रद्धालुओ ने आज 16 जुलाई को स्कॉन द्वारा बल्केश्वर महादेव मंदिर से आयोजित की जा रही श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के लिए निमंत्रण दिया। श्रद्धा, उत्साह और भक्ति से ओतप्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। आमंत्रण यात्रा का शुभारंभ करकुंज चौराहे से हुआ, जिसने कारगिल पैट्रोल पम्प होते पश्चिमपुरी चौराहे तक भ्रमण किया। ढोलक, मृदंग और मंजीरों की मधुर धुनों के साथ श्रद्धालु "हरे राम, हरे कृष्ण" के संकीर्तन का गायन करते हुए आगे बढ़े। भजन-कीर्तन की स्वर लहरियों और भक्तों के उत्साहपूर्ण नृत्य से वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में डूब गया।

यात्रा में शामिल श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण किए हुए थे। भक्तों ने अपने सिर पर भगवान श्रीजगन्नाथ जी के विग्रह को श्रद्धापूर्वक विराजमान किया हुआ था। श्रद्धालुओं के हाथों में भगवा ध्वज लहरा रहे थे, जो सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर पूरे मार्ग में आकर्षण का केंद्र रहे। जयघोष और हरिनाम संकीर्तन से मार्ग पर उपस्थित लोगों में भी उत्साह का संचार होता रहा। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा में शामिल भक्तों पर फूल बरसाकर भगवान श्रीजगन्नाथ जी की रथयात्रा के प्रति अपनी श्रद्धा और उत्साह का परिचय दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हिमांशु गुप्ता, केएन सिंघल, शैलेन्द्र अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, विकास बंसल (लड्डू भाई) आदि उपस्थित थे।

11 जुलाई को पीपल वाले गेट से प्रारम्भ होती आमंत्रण यात्रा
आगरा। इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि 11 जुलाई को आमंत्रण यात्रा शाम 5 बजे पीपल वाले गेट से प्रारम्भ होकर, सिंधी बाजार, रावतपाड़ा, दरेसी, मोतीगंज से बेलनगंज चैरेह तक जाएगी। पुराने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हरिनाम संकीर्तन के साथ शहरवासियों को श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के लिए निमंत्रण दिया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Administration raids fertilizer shops in Agra; three teams collected 30 fertilizer samples…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में उर्वरकों की दुकानों पर प्रशासन का छापा. 3 टीमों ने...

टॉप न्यूज़

Agra News: A pledge to take Agra’s only mother’s milk bank to the masses…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की एकमात्र मातृ दुग्ध बैंक को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प,...

टॉप न्यूज़

Agra News: DM, Agra reviewed the work of the Jal Nigam and issued instructions regarding water supply…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कितने घरों में हो रही है गंगाजल की सप्लाई. पानी...

टॉप न्यूज़

Analog Paneer: Seeing massive consumption in the Agra market, Ban in Maharashtra. find out what it is

आगरालीक्स…आगरा में फास्ट फूड में जमकर पनीर डाला जा रहा है. ये...

error: Content is protected !!