ISRO’s New Year gift: Expo satellite launched to study black holes
नईदिल्लीलीक्स..नये साल पर इसरो ने देश को खुशखबरी देते हुए रचा नया इतिहास। ब्लैकहोल का अध्ययन करने के लिए एक्सपो सैटेलाइट लॉन्च किया।
अमेरिका के बाद भारत दूसरा देश
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2024/01/7bff76a7-556e-43a2-9e11-c94fa66ce42e.jpg)
इसरो ने वर्ष 2024 के पहले ही दिन अंतरिक्ष मिशन में एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट लॉन्च कर दिया है। इस मिशन के माध्यम से अमेरिका के बाद भारत ब्लैक होल (आकाश गंगा) और न्यूट्रॉन सितारों का अध्ययन करने के लिए एक विशेष सैटेलाइट भेजने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया।
श्रीहरिकोटा से किया गया लांच
सैटेलाइट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया।