लखनऊलीक्स… प्रदेश के 94 आईएएस अधिकारियों को नएवर्ष पर प्रोन्नति और उच्च वेतनमान का उपहार मिला है। चार प्रमुख सचिव और 17 सचिव के पद पर प्रोन्नत।
देर रात जारी किए गए आदेश
नियुक्ति विभाग ने अधिकारियों की पदोन्नति के बारे में रविवार देर रात आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश काडर के 1999 बैच के चार आइएएस अधिकारी हैं जो 25 वर्ष की सेवा पूरी करने पर आयुक्त व सचिव स्तर से प्रमुख सचिव के पद पर प्रोन्नत किये गए हैं।
अलीगढ़ के मंडलायुक्त भी शामिल
इनमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा, उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम व पारेषण निगम के प्रबंध निदेशक पी.गुरूप्रसाद, आयुक्त अलीगढ़ मंडल रविन्द्र और आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संयुक्ता समद्दार शामिल हैं।