आगरालीक्स.. आगरा में पानी की आपूर्ति करने वाले जल संस्थान के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) राजेंद्र आर्या ने सुसाइड करने के लिए नींद की गोली खा ली, सुसाइड नोट में उन्होंने एकाकीपन कारण लिखा है।
लोहामंडी जोन के अधिशासी अभियंता राजेंद्र आर्य सिकंदरा में कैलाश मोड़ स्थित जल संस्थान के सरकारी आवास में अकेले रहते हैं। रविवार शाम पांच बजे बाद उन्होंने अपने आवास में ही नींद की गोलियां खा लीं। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर उन्हें दिल्ली गेट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। यहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खुदकशी की कोशिश क्यों की इसकी जांच की जा रही है। उनके इस कदम से जल संस्थान के अधिकारियों में खलबली है। सभी अधिकारी अस्पताल पहुंच गए और परिवार वालों को भी सूचना दे दी गई। अधिशासी अभियंता के पास से एक कॉपी के पेपर पर लिखा सुसाइड नोट मिला।
सुसाइड की कोशिश से पहले लिखा सुसाइड नोट
इसमें उन्होंने एकाकीपन से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी है। सुसाइड नोट पर अपने हस्ताक्षर करने के बाद उन्होंने डेट और शाम 5.29 बजे का समय भी लिखा है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत प्रवीन कुमार का कहना है कि 7.15 बजे हॉस्पिटल से थाने में सूचना मिली थी। सुसाइड नोट से कारण पारिवारिक लग रहा है।
सुसाइड नोट में यह लिखा
अधिशासी अभियंता ने सुसाइड नोट में लिखा है मैं राजेंद्र कुमार एक बेहद खराब इंसान हूं। 700-750 कर्मचारियों के परिवार में मुङो अकेला नितांत अकेला छोड़ दिया है। मेरी समस्या ऐसी विकराल समस्या नहीं है, जिसका कोई रास्ता न निकले। मैं आगरा में अपने को नितांत अकेला महसूस कर रहा हूं और अब इस लड़ाई से हा रहा हूं। अब में जो कुछ भी निर्णय ले रहा हूं वह गलत है। परंतु अब मेरे पास यही रास्ता है।