Thursday , 29 October 2026
Home आगरा Janakpuri 2023 Agra: This road of Sanjay Place in Janakpuri will be called Rajpath. Know what else will be special…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Janakpuri 2023 Agra: This road of Sanjay Place in Janakpuri will be called Rajpath. Know what else will be special…#agranews

241

आगरालीक्स..जनकपुरी में संजय प्लेस का यह रोड कहलाएगा राजपथ. कई आकर्षक राजस्थानी महल बनेंगे. जानिए और क्या होगा खास

आगरा के संजय प्लेस में सजने जा रही जनकपुरी की भव्यता के लिए पूरी तैयारी की जा रही है. जनकमहल धीरे—धीरे आकार लेने लगा है. जनकमहल के सामने वाले मार्ग यश बैंक से लेकर आज़ाद पंप तक यह मार्ग महोत्सव के दौरान राजपथ कहलायेगा. इस मार्ग की भव्यता के लिए राजस्थानी महलों की श्रृंखला के अनुरूप शानदार कलाकारी वाले स्तंभ लगाये जाएँगे जो कि आकर्षक विद्युत लाइटिंग से जगमगायेंगे. इसके अंतर्गत विभिन्न भगवान एवं देवी देवताओं की आकर्षक मूर्तियाँ भी लगायी जायेंगी. इससे राजपथ पर महलों की भाँति लग क्षटा दिखायी देगी. इससे महोत्सव के दौरान आने वाले आगंतुकों को आनंद की प्राप्ति होगी.

राजा जनक बने पीएल शर्मा ने बताया कि इस जनकपुरी मैं लोगों को कुछ अलग से तैयारी दिखाई दे इस कारण इस तरह के लगभग दो दर्जन स्तंभ विशेष रूप से तैयार करवाये गये हैं. चूँकि राजपथ पर मुख्य मंच है और यहाँ प्रतिदिन विभिन्न सवारियाँ एवं झांकी निकलनी हैं, इसलिए इसकी शोभा सबसे शानदार और गौरवशाली प्रतीत होनी चाहिए. यह स्तंभ 11 फिट ऊँचा और 8 फुट चौड़ा होगा जिसमें चारों और झरोखे भी होंगे. अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि इस बार की जनकपुरी में समिति कोई कमी नहीं रहने देना चाहती है मुख्य मंच पर 101 फुट की ऊँचाई पर प्राचीर के ऊपर अयोध्या से पताका मंगाकर लहराई जाएगी. उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा एवं अनिल रावत ने बताया कि जानकी मंदिर नेपाल के पुजारी जी को भी इस महोत्सव में आने के लिए आमंत्रण भेजा जा रहा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Tragic: Mother and her two-year-old son killed in an accident in Artoni, Sikandra, Agra…#agranews

आगरालीक्स...दर्दनाक, सिकंदरा के अरतौनी में मां और उसके दो साल के बेटे...

आगरा

Agra Weather: Clouds gather over Agra; Meteorological Department issues a ‘yellow alert’ for heavy rain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादलों का डेरा, मौसम विभाग का तेज बारिश को लेकर...

आगरा

Agra News: ‘Saubhagya Rachna’ Mehendi Festival held in Agra’s Dayalbagh and Kamla Nagar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में करवाचौथ पर मेहंदी के रंग से सजे महिलाओं के हाथ....

बिगलीक्स

All schools up to class 12 will remain closed in Agra tomorrow 30th October.

आगरालीक्स…आगरा में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. प्रशासन ने...

error: Content is protected !!