आगरालीक्स….वृंदावन पहुंचे बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री. सनातन के खिलाफ बोलने वालों को बताया दो कौड़ी का नेता. मथुरा के लिए कही ये बात
बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री बुधवार को वृंदावन में पहुंचे हैं. वे आज ऋषि पंचमी के मौके पर वृंदावन के मलूम पीठ आश्रम में चल रहे सप्त ऋषि पूजन में यहां पहुंचे हैं. इसमें देश के 7 बड़े संतों का पूजन किया जा रहा है. वृंदावन पहुंचने पर उन्होंने मीडिया को संबोधित किया जिसमें उनहोंने सनातन के खिलाफ बयानबाजी करने वाले नेताओं को दो कौड़ी का बताया. उन्होंने कहा कि यह रावण के खानदार के लोग हैं. हम किसी दो कौड़ी के राजनेता पर कमेंट नहीं करते. धूर्त लोग हैं. खिसियाई बिल्ली खंभा नोचे जैसा हाल है. हिंदू जाग रहा है, हिंदू एक हो रहा है. संत एक मंच पर आ रहे हैं.
उन्होंने कहा कि मथुरा साधु संतों की नगरी है. यहां मदिरा बिक्री बंद हो जाए तो यह ब्रज भूमि पवित्र हो जाए. मैं सप्त ऋषि के दर्शन के लिए पावन भूमि पर आया हूं. श्रीकृष्ण जन्मभूमि के विवाद पर पूछे गए सवार पर बोले कि राम मंदिर बन गया है और अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तैयारी है.