Thursday , 29 October 2026
Home आगरा Agra News: Training on “Modern Bio-Technologies of Goat Breeding” started in Farah…#agranews
आगरा

Agra News: Training on “Modern Bio-Technologies of Goat Breeding” started in Farah…#agranews

237

आगरालीक्स…“बकरी जनन की आधुनिक जैव-तकनीकियों” पर प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ. छात्र—छात्राओं को किया जाएगा प्रशिक्षत

भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् के केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम, फरह में “बकरी जनन की आधुनिक जैव तकनीकियों” विषय पर 8 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसूचित जाति एवं जनजाति परियोजनाओं द्वारा वित्तपोषित है तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र-छात्राओं हेतु आयोजित की गयी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ मनीष कुमार चेटली ने की।

कार्यक्रम के प्रशिक्षण समन्वयक डॉ शिव प्रताप सिंह एवं डॉ योगेश कुमार सोनी ने अवगत कराया कि यह प्रशिक्षण बकरी जनन की आधुनिक जैव तकनीकों एवं उनके अधिक से अधिक उपयोग को बढ़ावा देने तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र-छात्राओं के तकनीकी एवं कौशल विकास हेतु आयोजित की गयी है। इस कार्यक्रम में 07 राज्यों के 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संस्थान के निदेशक डॉ चेटली ने बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान एवं उसकी आर्थिकी के बारे में प्रशिक्षुओं को अवगत कराया और साथ ही उन्होंने आधुनिक जैव तकनीकियों से बकरी पालन के क्षेत्र में होने वाले लाभों से भी अवगत कराया और बताया कि यह तकनीकियां ही ‘गरीब की गाय’ बकरी को ‘भविष्य का जानवर’ बनाने में सहायक होंगी।

इसी के साथ संस्थान की शोध गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया और कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ सुरेश दिनकर खर्चे ने भी प्रशिक्षण के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति परियोजनाओं के प्रभारी तथा पाठ्यक्रम सह-समन्वयक डॉ गोपाल दास एवं डॉ अनुपम कृष्ण दीक्षित का विशेष रूप से वित्तपोषण में सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Saubhagya Rachna’ Mehendi Festival held in Agra’s Dayalbagh and Kamla Nagar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में करवाचौथ पर मेहंदी के रंग से सजे महिलाओं के हाथ....

आगरा

Obituaries of Agra on 29th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: 18 kidney patients received free medical consultation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने लगाया गुर्दा रोगियों के लिए...

आगरा

Agra News: A mehendi camp was organized in Agra for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में करवाचौथ को लेकर लगा मेहंदी शिविर. 150 प्रशिक्षित बालिकाओं ने...

error: Content is protected !!