आगरालीक्स.. आगरा में सूफी गायक जतिन उदासी और कॉमेडियन परफोर्म करेंगे। इसके लिए जय झूलेलाल सेवा संगठन, कमला नगर द्वारा 22 जुलाई को सूरसदन में सांस्कृतिक संध्या हिक शाम सिन्दियत जें नाम का आयोजन किया जा रहा है।
संगठन के अध्यक्ष दीपक आतवानी, महामंत्री राजीव नागरानी व कोषाध्यक्ष मनीष हरजानी ने कमला नगर स्थित सिंधु भवन में आयोजित निमंत्रण पत्र के विमोचन कार्यक्रम में यह जानकारी दी। बताया कि शाम 6 बजे सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा। गणेश वंदना के बाद झूलेलाल वंदना के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य आकर्षण मुम्बई के गायक जतिन उदासी के भजन होंगे। इस मौके पर अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग डांडिया की मस्ती में भी दर्शक झूमेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन के अध्यक्ष दीपक आतवानी, महामंत्री राजीव नागरानी व कोषाध्यक्ष मनीष हरजानी, जितेन्द्र कुकरेजा, विकास दुल्हानी, जेठानन्द साधवानी, कपिल वलेचा, लक्की सालवानी, मनीष रामानी, गोविन्द बत्रा, रोहित वाधवानी, जितेन्द्र नागवानी, नितिन सुखेजा, विजय खत्री, विकास जेठवानी, विजय तलरेजा, किशोर कुन्दवानी, हरीष गिडवानी, तरुन जुम्मानी, कमल जुम्मानी, मनीष नागरानी, सुशील माखीजा, सुधीर मदान, मुकेश सभानी आदि उपस्थित थे।