आगरालीक्स ..आगरा में नन्ने मुन्ने बच्चों ने स्वच्छता का संदेश दिया। शुक्रवार को वन्डर ईयर्स कमला नगर के बच्चों ने पार्क में जाकर सफाई की और कूड़ा-कचरा सही डिब्बों में डाला और फिर हाथों की पूरी तरह सफाई करके स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाया। स्कूल की निदेशक ईशा भारद्वाज और प्रधानाचार्या प्रतिज्ञा शर्मा ने बताया कि यह अभियान समाज के कुछ लोगों के द्वारा ही पूरा नहीं होगा। इसके लिये हर परिवार के हर सदस्य को आगे आना होगा और आज से ही संकल्प लेना होगा कि सड़क पर कूड़ा न फेंके, गन्दगी न फैलायें, कूड़ा सही डिब्बे में डालें आदि। इसके लिये स्कूल की अध्यापिकायों व बच्चों ने अपने शहर के लिये क्लीन आगरा ग्रीन आगरा का प्रचार किया।