
थाना सदर के सेवला स्थित नैनाना जाट में सोनू के पडोस में रहने वाली शीलम
से प्रेम संबंध थे, वे घर से गायब हो गए थे। पिछले दिनों दोनों के वापस लौटने के बाद शीलम की नौ मई को कुबेरपुर, एत्मादपुर में शादी कर दी गई। शादी के बाद शीलम
शुक्रवार को अपने मायके लौटी थी। रात में वह सोनू के घर पहुंच गई। यहां शनिवार सुबह एक कमरे में सोनू और शीलम को आग की लपटों के बीच में घिरा देखकर परिजनों के होश उड गए। आग पर काबू कर पाते तब तक दोनों जलकर स्वाह हो चुके थे।
एक दूसरे से चिपके हुए थे शव
सोनू और शीलम के शव एक दूसरे से चिपके हुए थे। पुलिस के पहुंचने के बाद शवों को अलग कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
लोगों में दहशत
नैनाना जाट के अलग अलग समुदाय के युवक युवतियों के बीच प्रेम संबंध की लंबे समय से चर्चाएं थी, वे घर से भी भाग गए थे। ऐसे में दोनों के आग लगा लेने से लोग दहशत में है, आग कैसे लगाई गई और क्यों लगाई इसे लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
फोम के गोदाम में लगी आग
फोम के गोदाम से आग की लपटें उठने पर लोगों के होश उड गए। शनिवार सुबह बल्केश्वर स्थित आनंदपुरी में बांके बिहारी ट्रेडर्स के मालिक टोनी मित्तल के गोदाम में लगी आग को काबू करने पर स्थानीय लोगों के साथ दमकल कर्मी लगे हुए हैं। आस पास के लोग गोदाम में लगी आग से दहशत में है, आग के बेकाबू होने के डर से लोग घरों से बाहर निकल आए हैं। वहीं राहत कार्य में जुटे हुए हैं। गर्मियों में आग की घटनाएं भी बढ गई हैं, ऐसे में सकरी गलियों में आग लगने पर काबू करना मुश्किल हो चला है। दो दिन पहले कमला नगर की एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की पार्किंग में खडी कारों में आग लग गई थी।
Leave a comment