
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 3749977 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 3043057 अर्थात कुल 6793034 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें से लगभग आठ लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी, इस प्रकार रिजल्ट में लगभग 60 लाख छात्रों के भाग्य का फैसला होगा
डीयू में प्रवेश की प्रक्रिया हुई शुरू
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में एमफिल व पीएचडी व यूजी स्तर के सात कोर्सेज में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार रात से शुरू हो गई। इन कोर्सेज के लिए 31 मई आधी रात तक आवेदन कर सकते हैं। इन कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 19 जून से 23 जून के बीच किया जाएगा। आवेदक www.du.ac.in से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए फीस का भुगतान भी आवेदकों को ऑनलाइन ही करना होगा। सामान्य व ओबीसी वर्ग के छात्रों को 500 रुपये व एससी-एसटी व शारीरिक रुप से विकलांग कैटेगिरी के छात्रों को 250 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।
यूजी स्तर पर उन्हीं कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है जिनमें प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। बाकी यूजी कोर्सेज में आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत मई के अंत में की जाएगी।
इन कोर्स के लिए कर सकते हैं आवेदन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के अंतर्गत पीजी, एमफिल, पीएचडी व यूजी के बीटेक इर्न्फोमेशन टेक्नोलॉजी एंड मैथमेटिकल साइंस व बीए ऑनर्स ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस, बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी(बीएमएस), बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट एनालिसिस बीबीए(एफआईए) व बीए ऑनर्स बिजनेस इकोनॉमिक्स(बीबीई), बीएलएड, व बीएससी फिजिकल एजुकेशन हेल्थ एंड स्पोर्ट्स में दाखिले के लिए शुक्रवार रात आठ बजे से आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है। इन कोर्सेज के लिए दिल्ली से बाहर जम्मू, कोलकता, नागपुर, वाराणसी व बैंगलुरु को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
Leave a comment