Wednesday , 14 January 2026
Home agraleaks Jr doctor’s strike affects health services
agraleaks

Jr doctor’s strike affects health services

do
हास्टल खाली कराने के आदेश पर जूनियर डाक्टर (जेआर) शनिवार को हड़ताल पर चले गए। निदेशक द्वारा दुव्र्यवहार किए जाने पर हालात और बिगड़ गए। शाम को जेआर काम पर वापस लौटे।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय, आयुर्वेद विभाग के आयुर्वेद संकाय के जूनियर डाक्टरों के लिए शुक्रवार को नागार्जुन हास्टल को खाली करने का आदेश जारी किया गया था। वह हॉस्टल छोडऩे को तैयार नहीं थे। पिछले माह ही आयुर्वेद छात्राओं को सुकन्या हास्टल से हटा दिया गया। इस पर जूनियर डॉक्टरों ने ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए ओपीडी सेवाएं अस्थाई रूप से बंद कर प्रदर्शन किया। छह घंटे बाद जूनियर डाक्टरों की हड़ताल खत्म कराने पहुंचे निदेशक द्वारा दुव्र्यवहार करने से मामला और बिगड़ गया। बिगड़ते हालात की सूचना कुलपति सहित कुलसचिव डा. केपी उपाध्याय को दी गई। कुलपति ने रजिस्ट्रार, चीफ प्राक्टर, आयुर्वेद संकाय प्रमुख की आपात बैठक बुलाई। बैठक में नीति के तहत सभी संकायों के छात्र-छात्राओं को बिना भेदभाव के सत्रानुसार अलग-अलग छात्रावासों में रखने की सहमति बनी। इसके बाद अधिकारियों के आश्वासन पर चिकित्सकों ने शाम चार बजे हड़ताल खत्म किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

error: Content is protected !!