आगरालीक्स…पाकिस्तान की ओर से फिर धमाके. श्रीनगर, सांबा, उधमपुर में फायरिंग. 5 बजे सीजफायर का ऐलान और 8 बजे पाकिस्तान की ओर से धमाके..सीएम उमर बोले—ये कैसा सीजफायर
भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम पांच बजे किया गया सीजफायर तीन घंटे ही टिक पाया है. शनिवार शाम 8 बजे पाकिस्तान की ओर से फिर से धमाके किए जा रहे हैं. रात 8 बजे पाकिस्तान की तरफ से जम्मू कश्मीर के अखनूर, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर, आरएसपुरा, सांबा और उधमपुर में फायरिंग की जा रही है. राजौरी में शेलिंग की गई तो उधमपुर में ड्रोन से हमला किया गया है.जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ये कैसा सीजफायर है. श्रीनगर में धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है.
ब्लैकआउट का फिर से ऐलानपाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग के बाद जम्मू कश्मीर, राजस्थान, पंजाब में फिर से ब्लैकआउट कर दिया गया है. बार्डर वाले जिलों में बिजली काट दी गई है और लोगों को घरों से न निकलने की एडवाइजरी जारी की गई है.