
आगरालीक्स आगरा में पुलिस थाने के पीछे ही कच्ची शराब का काला कारोबार चल रहा है। गुरुवार को पुलिस ने छापे में डौकी थाने के पीछे एक प्लाट में दबे हुए कच्ची शराब के ड्रम जब्त किए हैं। पुलिस ने प्लाट में खुदाई कर ड्रम को बाहर निकाला। यहां काफी समय से कच्ची शराब बनाई जा रही थी, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं थी, ऐसा नामुमकिन है। डौकी पुलिस थाने के पीछे कच्ची शराब के ड्रम पकडे जाने से पुुलिस अधिकारियों के होश उडे हुए हैं। आबकारी विभाग और पुलिस को शराब के सेवन से 12 लोगों की मौत के बाद मजबूरी में कार्रवाई करनी पड रही है। इससे बडे खुलासे हो रहे हैं। वहीं, लगातार हो रही मौतों पर पुलिस अधिकारियों ने संबंधित थाने प्रभारियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर शमसाबाद भूपेंद्र शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, एसओ खंदौली हुकुम सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।
Leave a comment