Kalki 2898 AD release in 9 Cinema hall in Agra< Hollywood fail says fans#agra
आगरालीक्स…आगरा के 09 सिनेमाघरों में रिलीज हुई कल्कि 2898 एडी, फैंस बोले हॉलीवुड भी फेल, 3डी और 2डी ने दुविधा में डाला, जानें क्या है अंतर ( Kalki 2898 AD release in 9 Cinema hall in Agra< Hollywood fail says fans)
आगरा में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी आठ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन ज्यादातर शो हाउस फुल रहे। वहीं पहला शो देखकर थियेटर से बाहर निकले फैंस बोले धमाकेदार फिल्म है, इसके आगे हॉलीवुड भी फेल है। हालांकि कुछ ऐसे भी थे जिन्हें फिल्म खास पसंद नहीं आई। इससे पूर्व टिकटें बुक करा रहे लोगों को 3डी और 2डी बुकिंग ने दुविधा में जरूर डाला। बहुत से लोगों को इसके बारे में पता था तो जो नहीं जानते थे उन्हें सिनेमाघर वालों ने 3डी और 2डी के अंतर से अवगत कराया।
बता दें कि कल्कि 2898 एडी शुक्रवार को आगरा में सर्व सिनेमा, गोल्ड सिनेमा, श्री टॉकीज, भारत टॉकीज, संजय टॉकीज, विमल सिनेमा, मेहर सिनेमा, पन्ना पैलेस और छोटू महाराज सिने कैफे में रिलीज हुई। इनमें से सर्व और गोल्ड सिनेमा में यह फिल्म 2डी और 3डी दोनों फोरमेट में दिखाई गई जबकि श्री टॉकीज, भारत टॉकीज, संजय टॉकीज, विमल सिनेमा, मेहर सिनेमा, पन्ना पैलेस और छोटू महाराज सिने कैफे में 2डी फिल्म देखी गई। जानकारों की मानें तो 2डी और 3डी फिल्मों के बीच मुख्य अंतर यह होता है कि 2डी फिल्में नियमित फिल्में होती हैं और केवल दो आयामों का उपयोग करती हैं, जबकि 3डी फिल्में तीन आयामों का उपयोग करती हैं और एक लाइव अनुभव देती है। 3डी फिल्मों को देखने के लिए एक विशेष प्रकार के चश्मे का उपयोग भी किया जाता है।
फिल्म को देखने के बाद कई दर्शकों ने कहा कि ‘अश्वत्थामा’ के रूप में अमिताभ ने चौंका दिया। वहीं कईयों ने कहा कि इस फिल्म के आगे हॉलीवुड भी फेल है। बता दें कि देश भर की तरह आगरा में भी इस फिल्म का खूब क्रेज देखने को मिल रहा हैघ्। लोगों को काफी समय से इस फिल्म का इंतजार था। आगरा के कई सिनेमा हॉल में एडवांस बुकिंग चल रही है। पहले दिन का ज्यादातर शो हाउसफुल चल रहा। प्रभास और अमिताभ बच्चन की एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है।