आगरालीक्स..फ़िल्म निर्माता करन जोहर ताज महल का दीदार करने पहुचे, वे 3 दिन से आगरा में हैं और अपनी नई मूवी की शूटिंग के लिए लोकेशन देख रहे हैं।
आगरा में करन जोहर तीन दिन से हैं, उन्होंने फतेहपुर सीकरी में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादर पोशी की। इसके बाद वे मथुरा गए वहां वृंदावन में अपनी नई फिल्म की शूटिंग की लोकेशन देखी।

शनिवार सुबह करण जोहर ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचे, वे ताजमहल में करीब 30 मिनट रहे ताजमहल का दीदार किया है और फोटो कराएं, करण जौहर के ताजमहल पहुंचने की खबर पर उनके प्रशंसक भी पहुंच गए ।ताजमहल का दीदार करने आए पर्यटकों ने करण जोहर के साथ फोटो कराया ।
बताया जा रहा है कि करण जोहर भारत में रॉ को स्थापित करने वाले के एन रॉय पर मूवी बनाने जा रहे हैं। इसकी शूटिंग आगरा मथुरा सहित ब्रज के कुछ क्षेत्रों में हो सकती है।