नईदिल्लीलीक्स…दिल्ली में केजरीवाल सरकार का आतिशी बजट। महिलाओं को हर महीने 1000 हजार रुपये मिलेंगे। वित्तमंत्री बोलीं-रामराज्य की ओर बढ़ रही दिल्ली।
वित्तमंत्री आतिशी ने बजट पेश किया
दिल्ली की वित्तमंत्री आतिशी ने सोमवार को सदन में 76000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की कुल आबादी देश की आबादी का सिर्फ 1.55 फीसदी है लेकिन फिर भी देश की जीडीपी में दिल्ली का योगदान दोगुने से अधिक है।
मुख्यमंत्री सम्मान योजना से मिलेगी राशि
बजट में वित्तमंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना पेश की गई, जिसमें महिला को हर माह एक हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने महिलाओं की दशा पर भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने दिल्ली के रामराज्य की ओर बढ़ने की भी बात कही।